घूमने-फिरने की शौकीन युवा जनरेशन में आजकल हर जगह अलग लुक में दिखने की होड़ मची हुई है. कोई पहाड़ों पर रंग-बिरंगे कपड़ों में उतरना चाहता है, तो कोई समंदर किनारे चमकीली ड्रेस में फोटो खिंचवाना पसंद करता है. सबसे अलग दिखने की इसी चाहत ने एक ऐसा तरीका पैदा कर दिया है, जिसके बारे में पहले कभी किसी ने सोचा भी नहीं था. आज हम आपको तेजी से बढ़ रहे एक ऐसे ही ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, इन दिनों चीन में घूमने आने वाले टूरिस्ट के बीच 'डिस्पोजेबल फैशन' का अजीबोगरीब चलन तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे लोग एक बार पहनकर फेंक रहे हैं.

Photo Credit: istockphoto
खुल गया एक बार पहनकर फेंकने वाला राज
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में इन दिनों 'डिस्पोजेबल फैशन' का ट्रेंड युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां टूरिस्ट सफर के दौरान कपड़े धोने और भारी बैग उठाने के झंझट से बचने के लिए बेहद सस्ते कपड़े खरीद रहे हैं. लोग केवल सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के लिए इन कपड़ों को पहनते हैं और फिर सीधे कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं.

Photo Credit: unsplash
एनवायरमेंट के लिए सिरदर्द बनी ये सहूलियत
इस रिपोर्ट में सामने आया है कि, महज 10 से 50 युआन में मिलने वाले ये कपड़े एक दुकान से ही महीने में 15 हजार तक बिक रहे हैं. जबकि 18 से 30 साल के यूथ को ये तरीका काफी आसान और बजट-फ्रेंडली लग रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर चिंता भी जताई है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, 'सिर्फ कुछ मिनटों की फोटो के लिए कपड़े फेंकने की इस आदत से कचरा तेजी से बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में हमारी धरती और सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.'
ये भी पढ़ें:-घर से काम करने की खुशी पड़ी भारी, 2 हफ्ते के वर्क फ्रॉम होम से ही हिल गया दिमाग! महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस
ये भी पढ़ें:-एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं