विज्ञापन

घर से काम करने की खुशी पड़ी भारी, 2 हफ्ते के वर्क फ्रॉम होम से ही हिल गया दिमाग! महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

घर बैठकर आराम से काम करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन क्या हो जब यही आराम आपके लिए गले की फांस बन जाए? एक महिला एम्पलाई ने जब दो हफ्ते लगातार घर से काम किया, तो उसकी पूरी सोच ही बदल गई. महिला ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.

घर से काम करने की खुशी पड़ी भारी, 2 हफ्ते के वर्क फ्रॉम होम से ही हिल गया दिमाग! महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'चार दीवारों में कैद होकर रह गई जिंदगी' इंस्टाग्राम पर महिला ने बयां किया अपना कड़वा एक्सपीरियंस
pc_corporategirl

बहुत से कर्मचारियों को लगता है कि, ऑफिस की भागदौड़ से दूर रहकर घर पर काम करना सबसे आरामदायक जिंदगी है, लेकिन हकीकत हमेशा वैसी नहीं होती जैसी बाहर से नजर आती है. जब घर ही ऑफिस बन जाता है, तो इंसान के पर्सनल और प्रोफेशनल स्पेस का दायरा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है. हाल ही में मोहिनी चव्हाण (Mohini Chavan) नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि, दो हफ्ते के लगातार वर्क फ्रॉम होम (Work from home) ने उन्हें दिमागी तौर पर कितना थका दिया. 

ये भी पढ़ें:-मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर

दो हफ्तों का कड़वा एक्सपीरिंस आया सामने

मोहनी चव्हाण नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट (pc_corporategirl) से अपने वर्क फ्रॉम होम का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि, 'लगातार दो हफ्ते घर से काम करने के बाद उनका दिमाग पूरी तरह से थक चुका था. उनकी कंपनी आमतौर पर हाइब्रिड मॉडल पर काम करती है, लेकिन साल में दो हफ्ते पूरे घर से काम करने की छूट मिलती है.' मोहिनी ने बताया कि, 'काम का दबाव उतना ही रहता है और पूरे दिन वही एक जैसा रूटीन रिपीट होने से ऐसा लगता है, मानो वो किसी एक ही जगह कैद होकर रह गई हैं.'

हाइब्रिड वर्क मॉडल ही सबसे बेहतर रास्ता

वायरल हो रहे इस वीडियो में मोहिनी ये मान रही है कि, 'हाइब्रिड सिस्टम सबसे बेस्ट है, जहां हफ्ते में दो दिन ऑफिस जाकर कलीग्स से मिलने, बाहर खाने-पीने और ट्रैवल करने का मौका मिलता है.' उन्होंने उन लोगों को सलाम भी किया, जो सालों से हमेशा घर से काम (Permanent WFH) कर रहे हैं. उनका कहना है कि, 'ऐसा करना उनके बस की बात नहीं है.'

ये भी पढ़ें:-एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Working From Home, Hybrid Work Model, Remote Work Experience, Viral Video, Employee Productivity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com