विज्ञापन

घर के अंदर कपड़े सुखाने पर उनमें से सीलन की बदबू क्यों आती है? स्टडी से जानिए

जब कपड़े लंबे समय तक नम रहते हैं और उन्हें सही हवा नहीं मिलती, तो उनमें मौजूद बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं, जिससे खट्टी या पसीने जैसी गंध पैदा होती है.

घर के अंदर कपड़े सुखाने पर उनमें से सीलन की बदबू क्यों आती है? स्टडी से जानिए
घर के अंदर कपड़े कैसे सुखाएं?

बारिश का मौसम हो या फिर सर्दियों के दिन, घर के अंदर कपड़े सुखाना आम बात है, लेकिन कई बार कपड़े सूखने के बाद भी उनमें से सीलन जैसी अजीब बदबू आने लगती है. हालांकि, अक्सर लोग इसे खराब डिटर्जेंट या ठीक से धुलाई न होने का कारण भी मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण छिपा है. एक स्टडी के मुताबिक, जब कपड़े लंबे समय तक नम रहते हैं और उन्हें सही हवा नहीं मिलती, तो उनमें मौजूद बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं, जिससे खट्टी या पसीने जैसी गंध पैदा होती है. चलिए आपको बताते हैं घर के अंदर सुखाए गए कपड़ों में बदबू क्यों आती है और इससे बचने के आसान उपाय क्या हैं?

घर के अंदर सुखाए कपड़ों से बदबू क्यों आती है?

Applied and Environmental Microbiology जर्नल में 2012 में प्रकाशित एक जापानी स्टडी के अनुसार, घर के अंदर सुखाए गए कपड़ों में खट्टी या पसीने जैसी बदबू आ सकती है. इसका कारण वे बैक्टीरिया हैं, जो धुलाई और सूखने के बाद भी कपड़ों में बचे रह जाते हैं. अक्सर हमें लगता है कि घर में सीलन की वजह से बदबू आ रही है, लेकिन कई बार यह गंध कपड़ों के रेशों में मौजूद बैक्टीरिया से आती है.

रिसर्चर्स ने Moraxella osloensis नामक बैक्टीरिया को इस बदबू का एक प्रमुख कारण बताया. यह बैक्टीरिया अक्सर मोजों, तकिए के कवर, शर्ट और टी-शर्ट जैसी चीजों में पाया जाता है. यही वजह है कि कपड़े धोने और सुखाने के बाद भी यह लंबे समय तक कपड़ों में बना रह सकता है और बदबू पैदा कर सकता है.

घर के अंदर सुखाने पर बदबू ज्यादा क्यों आती है?

घर के अंदर आमतौर पर हवा यानी वेंटिलेशन कम होता है, इसलिए कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लगता है. ऐसे में कपड़े लंबे समय तक नम बने रहते हैं, जो बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीवों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करता है. ये बैक्टीरिया कपड़ों में ऐसे रसायन बनाते हैं जिनसे खट्टी, सीलन भरी या पसीने जैसी बदबू आने लगती है. इसलिए यह गंध सिर्फ धूप न मिलने की वजह से नहीं आती, बल्कि कपड़ों के देर तक गीले रहने और पर्याप्त हवा न मिलने के कारण भी पैदा होती है.

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- Homemade Facewash: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश, झुर्रियां, रूखापन, पिंपल्स और टैनिंग से मिलेगी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Clothes, Life Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com