विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2023

चीन के डॉक्टरों ने कर डाला करिश्मा, कटे हाथ को पहले पैर से जोड़ा, फिर जो किया वो अजूबे से कम नहीं

आपको सुनकर बड़ा अजीब लग सकता है कि, लेकिन चीन में डॉक्टरों की एक टीम ने मरीज के कटे हाथ को पहले उसके पैर के टखने में जोड़ दिया और करीब एक महीने बाद वापस उसे उसकी सही जगह पर जोड़ दिया.

चीन के डॉक्टरों ने कर डाला करिश्मा, कटे हाथ को पहले पैर से जोड़ा, फिर जो किया वो अजूबे से कम नहीं
कटा हाथ जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, एक महीने बाद कलाई से जोड़ा

दुनिया में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वो ही हैं जो ऐन वक्त पर मरीज की जान बचा लेते हैं, लेकिन आजकल के डॉक्टर एक कदम आगे बढ़कर कुछ करिश्में भी दिखाने लगे हैं. ऐसा ही कुछ चीन में भी हुआ, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने मरीज के कटे हाथ को पैर से जोड़कर एक महीने तक जिंदा रखा. हाल ही में Morbid Knowledge नाम के एक ट्विटर पोस्ट के जरिये डॉक्टरों की इस शानदार कोशिश की जानकारी मिली, तो लोग अचरज से भर उठे.

यहां देखें पोस्ट

पैर से जोड़ दिया कटा हुआ हाथ   
इस ट्वीट में बताया गया है कि, कैसे चीन के डॉक्टरों ने मरीज के कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए उसे मरीज के पैर से जोड़े रखा. बताया जा रहा है कि, चीन के एक फैक्टरी वर्कर का बायां हाथ मशीन से कट गया था. तब डॉक्टरों ने इस बाएं हाथ को मरीज के पैर के साथ सिल दिया, ताकि उस हाथ को पैर की आर्टरी से ब्लड की सप्लाई मिलती रहे और हाथ जिंदा रहे. पैर से जुड़े इस हाथ की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग ये देखकर हैरान हैं कि, क्या वाकई ऐसा हो सकता है.

एक महीने बाद फिर हुई सर्जरी  
पैर के साथ सिले जाने पर हाथ गर्माहट से भरा रहता था और उसमें खून की सप्लाई भी रहती थी, लेकिन इसके साथ कोई नर्व कनेक्ट नहीं थी, इसलिए ये सुन्न रहता था. पैर की बात करें तो पैर की स्थिति सामान्य थी, लेकिन वो भारीपन महसूस करता था. जब हाथ सही हो गया तो एक महीने बाद डॉक्टरों ने फिर से सर्जरी करके मरीज के हाथ को फिर से मरीज के बाएं कंधे से अटैच कर दिया और ये सर्जरी सफल होने के बाद उनकी काफी तारीफ भी हुई. इस शख्स ने बताया कि, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसके हाथ में काफी हरकत होने लगी और वो अपना हाथ कई डिग्री तक मोड़ पाने में सफल हो गया. डॉक्टरों का कहना है कि, एक महीने तक पैर से जुड़ा होने के कारण हाथ की नर्व प्रोसेस कम हो गई थी, इसलिए मरीज के हाथ को फुल एक्टिव होने में कम से कम छह महीने का समय लगेगा.


ये भी देखें- महिमा चौधरी अपनी बेटी आर्यना चौधरी के साथ निकलीं बाहर, दिखा कूल लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, China Hand Attached With Legs, Chinese Doctors, Doctors Save Man Severed Hand, Severed Hand Attached To Man Ankle, Chinese Man, Viral Post, Shocking News, Trending Story, Amazing Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com