विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

जान जोखिम पर डाल कर बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लोगों ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?

वायरल हो रहे इस वीडियो को 14 हज़ार से ज्यादा लोगों के व्यूज़ देखने को मिले हैं. वहीं इस वीडियो पर 400 से ज्यादा लोगों के लाइक देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कई सवाल कर रहा है. इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं.

जान जोखिम पर डाल कर बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लोगों ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?

कहते हैं कि देश के बच्चे हमारे भविष्य हैं. यही हमारे देश को संवारेंगे. स्कूल जाएंगे, खूब पढ़ाई करेंगे और देश का नाम रौशन करेंगे. मगर इन बच्चों को पढ़ने ही नहीं दिया जाए तो फिर हम आगे कैसे बढ़ेंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बच्चे एक खराब सड़क से गुजर कर स्कूल जा रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चे दलदल से गुजर कर स्कूल जा रहे हैं. बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे तमाम मुश्किलों से गुजर स्कूल पढ़ने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @th_robert नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी भी दी है. जानकारी में उन्होंने लिखा है- मणिपुर के चंदेल जिले के खेंगजोई क्षेत्र में अच्छी सड़क नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है. 1980 के दौरान हमने ऐसी सड़कें देखी हैं, मगर अभी के समय में यह स्वीकार्य नहीं है. सरकार को गंभीरता के साथ इसे देखना चाहिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो को 14 हज़ार से ज्यादा लोगों के व्यूज़ देखने को मिले हैं. वहीं इस वीडियो पर 400 से ज्यादा लोगों के लाइक देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कई सवाल कर रहा है. इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, मगर यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

कैमरे में कैद : UP के खिलाड़ियों को परोसा गया टॉयलेट में रखा भोजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Story, Trending Story, Ajab Gajab Story, Emotional Video, Trending And Viral Video, Funny Video, Indian Developments
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com