सोशल मीडिया पर रोजाना कई नए-नए वीडियो वायरल होते देखे जाते हैं. जिनमें किसी एक शख्स को दूसरे की मदद करते देखा जा सकता है. कई लोग इन वीडियो को इंसानियत की मिसाल बताकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो (Video) में दिख रही बच्चे ने ऐसा कमाल का रिएक्शन दिया, जिस पर हर कोई दिल हार बैठा.
सोशल मीडिया (Social Media) पर फिलहाल जो सामने आया है, उसमें एक शख्स को एक बच्चे के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान (Smile) बिखेरते हुए देखा जा सकता है. बच्चे की इसी प्यारी मुस्कान को देख लोग भी काफी खुश हुए. नतीजतन ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया की दुनिया में भी छा गया. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखिए वीडियो-
इस वीडियो में ट्रेन (Train) के अंदर एक बच्चे को लोगों से भीख मांगते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वीडियो (Video) में शख्स को बच्चे के आगे मुट्ठी को बंद कर आगे करते दिखाई दे रहा है. जिसके बाद वह बच्चा उस शख्स की मुट्ठी से अपनी मुट्ठी को को मिलाता है. जिसके बाद वह शख्स अपनी मुट्ठी को खोल देता है. इसके बाद जो होता है वह सभी का दिल जीत लेता है.
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म पर गिरा यात्री, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
वीडियो (Video) में दिख रहा है कि जैसे ही वह शख्स अपनी मुट्ठी को बच्चे के सामने खोलता है तो उसमें उसे नोट मिलता है. नोट देख बच्चा खुशी से खिलखिला उठता है. वीडियो में बच्चे की खुशी देख लोग अपनी खुशी जाहिर करने लगे. बच्चे की प्यारी सी मुस्कान लोगों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने ये वीडियो जमकर शेयर किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं