विज्ञापन

'मेरा कमरा, मेरी चाबी' चेन्नई में मकान मालिक ने किरायेदार से मांगी बेडरूम की चाबी, प्राइवेसी को लेकर लोगों ने दे डाली ऐसी सलाह

Viral News: रेडिट पर किए गए एक पोस्ट में किरायेदार ने बताया कि मकान मालिक उसके बेडरूम की स्पेयर चाबी चाहता है. इस पोस्ट के बाद नेटिजन्स के बीच भी बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

'मेरा कमरा, मेरी चाबी' चेन्नई में मकान मालिक ने किरायेदार से मांगी बेडरूम की चाबी, प्राइवेसी को लेकर लोगों ने दे डाली ऐसी सलाह
मकान मालिक ने किरायेदार से मांगी बेडरूम की चाबी

Viral News: चेन्नई में एक किरायेदार और मकान मालिक के बीच प्राइवेसी को लेकर चल रहा विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला एक ऐसे किरायेदार का है, जो मकान मालिक के घर की ऊपर वाली मंजिल पर एक कमरा किराए पर लेकर रह रहा है. अब, हाल ही में रेडिट पर किए गए एक पोस्ट में किरायेदार ने बताया कि मकान मालिक उसके बेडरूम की स्पेयर चाबी चाहता है. इस पोस्ट के बाद नेटिजन्स के बीच भी बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

दिल लगाना मना था: किशोर मंडल और कृष मंडल की रातोंरात बदली किस्मत, Little Singer ने खरीदी 70 लाख की Mercedes

क्या है पूरा मामला?

रेडिट पर की गई पोस्ट में किरायेदार ने बताया, 'मेरे मकान मालिक का कहना है कि मैं अपने कमरे पर लगा निजी ताला हटा दूं और वही ताला इस्तेमाल करूं जो मालिक ने लगवाया है. उस ताले की एक अतिरिक्त चाबी मालिक के पास भी रहेगी.'

अब, किरायेदार ने इस बात पर असहजता जताई है. उसने साफ कहा कि अगर सफाई या जांच करनी हो, तो ये काम उसे पहले से सूचना देकर एक तय समय पर किया जा सकता है. इसपर मकान मालिक का कहना है कि 'इमरजेंसी सेफ्टी' के लिए उनके पास कमरे की चाबी होना जरूरी है. मालिक के मुताबिक, इससे पहले उनके कमरे में एक बार इलेक्ट्रिकल फायर की घटना घट चुकी है, आगे ऐसी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वे अपने पास भी एक चाबी रखना चाहते हैं.

दूसरी ओर किरायेदार का कहना है कि जब उसने कमरा लिया था तब ऐसी किसी शर्त का जिक्र नहीं किया गया था. न तो एग्रीमेंट में इसका जिक्र है और न ही मौखिक रूप से बताया गया था कि मालिक के पास कमरे की चाबी होगी.

लोगों में भी छिड़ी बहस

अब, इस पूरी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग मकान मालिक की चिंता को वाजिब बता रहे हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने उनकी इस मांग और रवैये को 'रेड फ्लैग' बताया है. किरायदार के सपोर्ट में आते हुए नेटिजन्स ने सलाह दे रहे हैं कि अगर रेंट एग्रीमेंट में ऐसा कुछ नहीं लिखा है तो मकान मालिक जबरदस्ती नहीं कर सकता है. कुछ ने कानूनी सलाह लेने की बात कही, तो कुछ ने नया घर ढूंढने की सलाह दी.

Latest and Breaking News on NDTV
क्या कहते हैं कानूनी नियम?

कानूनी तौर पर देखें तो किरायेदार को अपने किराए के हिस्से में प्राइवेसी का अधिकार होता है. मकान मालिक बिना अनुमति या बिना उचित कारण कमरे में प्रवेश नहीं कर सकता है. हां, आपात स्थिति में बात अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य हालात में पहले सूचना देना जरूरी माना जाता है.

यह मामला इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि आज के समय में प्राइवेसी हर व्यक्ति के लिए बेहद अहम है. किराए पर रहने वाले लाखों लोग इस सवाल से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं कि क्या मकान मालिक के पास उनके निजी कमरे की चाबी होनी चाहिए?

ऐसे में अगर आप भी किराए पर रह रहे हैं, तो एक साफ और लिखित रेंट एग्रीमेंट जरूर बनवाएं. हर शर्त पहले से तय करें. याद रखें, आपका कमरा आपकी निजी जगह है और उसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com