विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

चेन्नई के रेस्तरां में आया 7 डिश का 1500 रुपए बिल, NRI बच्चे ने क्या कहा कि इंटरनेट रह गया शॉक्ड

भारत की थाली की कद्र तब समझ आती है, जब कोई विदेश से आया मासूम दिल हैरत से पूछ बैठे...'मम्मी, इतना सस्ता कैसे?' चेन्नई के एक वेज रेस्टोरेंट का बिल देखकर न्यूजीलैंड से आया एक NRI बच्चा ऐसा ही सवाल करता नजर आया और यही पल अब सोशल मीडिया पर दिल जीत रहा है.

चेन्नई के रेस्तरां में आया 7 डिश का 1500 रुपए बिल, NRI बच्चे ने क्या कहा कि इंटरनेट रह गया शॉक्ड
चेन्नई का रेस्टोरेंट बिल देख NRI बच्चा रह गया सन्न, बोला- इतने में विदेश में 3 डिश भी नहीं मिलती

NRI kid shocked by Indian food bill: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में न्यूजीलैंड में रहने वाला एक NRI बच्चा चेन्नई के मशहूर Geetham Veg Restaurant का बिल देखकर दंग रह जाता है. बिल में बेबी कॉर्न मंचूरियन, बोंडा, दही पापड़ी, इडली, पनीर मसाला डोसा, वेज नूडल्स और मिनी स्पेशल फालूदा जैसे कुल सात पकवान शामिल थे. इन सभी का कुल बिल आया 1502 रुपए, जो न्यूजीलैंड डॉलर में लगभग NZD 30 बैठता है. बच्चा गिनते हुए कहता है, 'इंडिया में 7 डिश सिर्फ 30 डॉलर, लेकिन न्यूजीलैंड में 2-3 आइटम के लिए 200 डॉलर (10,500 रुपए) देने पड़ते हैं.' उसकी आंखों की हैरानी और आवाज की सादगी लोगों को छू गई.

सोशल मीडिया पर क्यों छाया वीडियो (Chennai restaurant bill viral)

यह वीडियो दिसंबर 2025 के बीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जिसमें बच्चे के सवाल पर मां का सिंपल सा जवाब, 'This is India' लोगों के दिल में उतर गया. कमेंट सेक्शन में बहस भी छिड़ी. किसी ने कहा बिल महंगा है, तो किसी ने इसे भारत की value-for-money dining culture का सबसे अच्छा उदाहरण बताया.

भारत VS विदेश: खाने की कीमतों का फर्क (India vs New Zealand food cost)

यह वायरल पल सिर्फ एक बच्चे की हैरानी नहीं, बल्कि भारत और विदेशों के बीच cost of living के फर्क को भी दिखाता है. भारत में बाहर खाना आज भी आम लोगों की पहुंच में है, जबकि पश्चिमी देशों में यही चीज लग्जरी बन चुकी है. यही वजह है कि ऐसे वीडियो NRIs और देशवासियों दोनों को इमोशनल कर देते हैं.

ये भी पढ़ें:-घर से मुंबई भाग गया लड़का, सोचा था क्या ही हो जाएगा, फिर भगवान ने छप्परफाड़ कर दिया

ये भी पढ़ें:-मां ने दिया बहन को जन्म, हॉस्पिटल पहुंचे भाई के सवाल ने दिल छू लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Restaurant Bill, Food Bill, Viral Video, Chennai Restaurant Bill Viral, NRI Kid Reaction Video, Geetham Veg Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com