विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2021

मोबाइल पर वीडियो देख डांस करने लगी बिल्ली, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन, कहा- So cute - देखें Video

एक मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे.इस वीडियो में एक बिल्ली झूमती हुई नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

मोबाइल पर वीडियो देख डांस करने लगी बिल्ली, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन, कहा- So cute - देखें Video
मोबाइल पर वीडियो देख डांस करने लगी बिल्ली, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन, कहा- So cute

सोशल मीडिया पर अक्सर बिल्ली और कुत्ते के मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनके वीडियोज काफी मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हमारा मन खुश हो जाता है. वहीं, कुछ वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम सो क्यूट कहे बिना रह ही नहीं पाते. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे.

देखें Video:

इस वीडियो में एक बिल्ली झूमती हुई नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. आप खुद वीडियो में देखिए कैसे एक बिल्ली मोबाइल के सामने मस्ती भरे अंदाज में बैठी है. मोबाइल पर एक वीडियो चल रहा है, जिसमें एक शख्स डफली बजा रहा है और बिल्ली उसे बड़े ध्यान से देख रही है. कुछ ही देर में बिल्ली भी वीडियो देख झूमने लगती है.

मोबाइल पर बज रहे म्जूजिकर पर झूमती हुई इस बिल्ली का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. वीडियो को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cat Video, Cat Video Viral, Cat Dancing Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com