विज्ञापन

अमेरिका के मिडिल स्कूल ने नौकरी पर रखी एक 'बिल्ली', काम ऐसा कि जानकर आप भी तारीफ करेंगे

स्मिथ कहती हैं कि पाइनकीन को अपने साथ स्कूल में रखना उनके लिए भी काफी सुकून देने वाला है.

अमेरिका के मिडिल स्कूल ने नौकरी पर रखी एक 'बिल्ली', काम ऐसा कि जानकर आप भी तारीफ करेंगे
अमेरिका के स्कूल में बिल्ली को मिली बच्चों का स्ट्रेस दूर करने की जिम्मेदारी.
Instagram@pineconegoestoschool

Viral Video: अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित एक मिडिल स्कूल में बच्चों का तनाव और एंग्जाइटी कम करने के लिए एक बिल्ली को ऑफिशियली 'थेरेपी कैट' का दर्जा दिया गया है. साढ़े तीन साल के इस बिल्ले का नाम पाइनकोन है, जिसे स्कूल की आर्ट टीचर कैली स्मिथ हफ्ते में तीन दिन अपने साथ स्कूल लाती हैं.

'टेस्ट पास करने के बाद मिली परमिशन'

पीपल मैगजीन के मुताबिक, टीचर कैली स्मिथ ने सितंबर 2025 में स्कूल प्रशासन से इसकी परमिशन मांगी थी. शोर-शराबे और भीड़ के बीच शांत रहने का टेस्ट पास करने के बाद जनवरी 2026 में पाइनकोन को स्कूल आने की परमिशन मिली थी. अब वह अपना ज्यादातर समय आर्ट रूम में बिताता है. क्लासेज के बीच ब्रेक के दौरान पाइनकोन स्कूल के गलियारों में घूमता है और बच्चों के लॉकर सूंघता है, जिसे बच्चे उकी सिक्योरिटी ड्यूटी कहते हैं.

'बच्चों को कुछ पल की शांति देता है पाइनकीन'

कैली स्मिथ ने कहा, 'पाइनकीन यहां मोरल सपोर्ट देने और एक अच्छा माहौल बनाने के लिए है. वह बच्चों की एंग्जायटी कम करने में बहुत मदद करता है. जिन बच्चों का दिन अच्छा नहीं जा रहा होता, वे बस उसे सहलाने और कुछ पल शांति से बिताने के लिए मेरी क्लास में आ जाते हैं. वह बहुत मजेदार है. उसके ऑनलाइन इतना फेमस होने का एक कारण यह भी है कि वह बिल्कुल ऐसा बर्ताव करता है जैसे वह उसी बिल्डिंग में काम करता हो.'

'दरवाजे पर बच्चों का स्वागत करता है पाइनकीन'

स्मिथ ने कहा, 'पाइनकीन की अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतें हैं. वह आर्ट रूम के दरवाजे पर लोगों का स्वागत करता है. वह ऐसे बर्ताव करता है मानो पूरे हॉलवे की निगरानी कर रहा हो. हालांकि, जब वह बच्चों के बीच नहीं होता, तो अक्सर उसे झपकी लेते हुए देखा जा सकता है. बच्चे उसे बहुत पसंद करते हैं, और यह सबसे कमाल की बात रही है.'

स्कूल प्रशासन के मुताबिक, पाइनकोन की मौजूदगी का बच्चों पर सकारात्मक असर पड़ा है. जिन बच्चों को घबराहट या तनाव होता है, वे अपना मन शांत करने के लिए पाइनकोन के साथ समय बिताते हैं. पाइनकोन के जरिए बच्चे जानवरों के प्रति सहानुभूति और दूसरों के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना भी सीख रहे हैं. अपनी इसी शांत और मददगार प्रकृति के कारण वह स्कूल का एक लोकप्रिय और अहम हिस्सा बन चुका है.

यह भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट रिंग बनाने के लिए महीनों तक नदी में सोना खोजता रहा शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुई कहानी

यह भी पढ़ें:- कॉर्पोरेट छोड़ लद्दाख घूमने गई महिला को भा गया स्टोक गांव, बोलीं- 'सच्चाई जाने बिना आई थी, अब जाने का मन नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Therapy, CAT, Middle School Teacher, America, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com