Lava floating over snow: कुदरत भी कभी-कभी ऐसे रंग दिखाती है, जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए. अब एआई का जमाना है. एक कमांड पर जो चाहों वो तस्वीर बन कर तैयार हो जाती है. जैसा वीडियो चाहों वो चुटकियों में बनकर मिल जाता है, लेकिन कल्पना के घोड़े चाहें जितने भी दौड़ा लीजिए. कुदरत की कारीगरी के आगे सब धरा का धरा ही रह जाना है. अगर यकीन न हो तो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा फ्लोटिंग लावा का यह वीडियो देख सकते हैं. इस वीडियो को देखकर शायद आपको भी लगे कि बर्फ सी ठंडी जमीन खुद को गर्म लावा के कंबल में समेट रही है. एक वीडियोग्राफर ने बहुत मेहनत से ये विजुअल कैप्चर किया है. ये विजुअल जितना तेजी से वायरल हो रहा है उतना ही तेजी से इस पर रियल या एआई जनरेटेड विजुअल होने की बहस भी शुरू हो गई है.
बहते हुए लावा का वीडियो
फोटोग्राफर Jeroen Van Nieuwenhove ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के बारे में खुद उन्होंने बताया है कि ये वीडियो उन्हें फरवरी में बनाने का मौका मिला. जब Sundhnukagigar ज्वालामुखी फटने से लावा बह निकला. उन्होंने किसी तरह से कैमरा ऐसे मैनेज किया कि टॉप डाउन एंगल मिल सके और वो बर्फ पर बहते लावा को कैप्चर कर सकें. अपने इस विजुअल के लिए उन्होंने लिखा कि, ये बहुत ही फेसिनेटिंग था. जब Leidenfrost इफेक्ट की वजह से गर्म लावा बर्फ को पिघलाने की कोशिश करता है और बर्फ भाप की एक परत तैयार कर निचली परत को पिघलने से बचाती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां देखें वीडियो
एआई जनरेटेड या ओरिजनल विजुअल
लावा और बर्फ का ये खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इसे चार लाख 43 हजार 220 लाइक्स मिल ही चुके हैं. जैसे-जैसे वीडियो वायरल हो रहा है, उसके साथ ही ये बहस भी हो रही है कि ये वीडियो ओरिजिनल है या एआई जनरेटेड. इस बारे में फोटोग्राफर ने कैप्शन में लिखा है कि, ये भी कितना अजीब है कि जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर पाते उसे मान पाना भी मुश्किल होता है. कैप्शन के आखिर में उन्होंने ये डिटेल भी दिए हैं कि, उन्होंने किस डिवाइस से ये वीडियो रिकॉर्ड किया है.
ये भी देखें:-बाघ की सवारी करता दिखा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं