विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2022

इस तस्वीर में छिपा है एक कुत्ता, बहुत ढूंढने के बाद भी आसान सा जवाब नहीं दे पाए लोग

रेडिट पर शेयर की गई इस तस्वीर में लोगों को चुनौती दी गई है कि वे इस साधारण सी तस्वीर में छिपे कुत्ते को खोजकर बताएं.

इस तस्वीर में छिपा है एक कुत्ता, बहुत ढूंढने के बाद भी आसान सा जवाब नहीं दे पाए लोग
इस तस्वीर में छिपा है एक कुत्ता

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो दिमाग लगाने वाली चीजों, पहेली (puzzles) और ऑप्टिकल भ्रम (optical illusion) को हल करना पसंद करते हैं, तो यहां एक ऐसी तस्वीर है जो आपको परेशान कर सकती है. रेडिट पर शेयर की गई इस तस्वीर में लोगों को चुनौती दी गई है कि वे इस साधारण सी तस्वीर में छिपे कुत्ते को खोजकर बताएं. फोटो ने लोगों को हैरान कर दिया है, और कई लोग बिना किसी हिंट के कुत्ते को नहीं खोज सके.

रेडिट (Reddit) पर शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "उसे नए सोफे पर बैठने की अनुमति नहीं है. हम जल्दी घर आ गए. क्या किसी ने डारिया को देखा है?" फोटो में एक ड्राइंग रूम दिखाया गया है जिसमें एक सोफे, टेबल, पौधा और टीवी है. डारिया नाम का एक कुत्ता इस सिंपल सी तस्वीर में छिपा है. क्या आप उसे खोज सकते हैं?

देखें Photo:

शेयर किए जाने के बाद से फोटो को 524 से ज्यादा अपवोट और कई कमेंट्स मिले हैं. एक Reddit यूजर ने लिखा, "मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है..?" दूसरे ने पोस्ट किया, "यहाँ कोई डारिया नहीं, केवल तकिए हैं,"

जो लोग अभी भी कुत्ते को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यहां एक तस्वीर है जो मदद कर सकती है. तस्वीर में कुत्ते को लाल रंग से घेरा गया है. आपको कुत्ते को खोजने में कितना समय लगा? क्या आप उत्तर को देखे बिना उसे ढूंढ़ पाए? कमेंट में हमें जरूर बताएं.

अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या के बाद अन्य लोगों को भी मिल रही है धमकी

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Can You Spot, Can You Spot A Dog, Optical Illusion, Optical Illusion Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com