विज्ञापन

'लगा यूट्यूब में चल रहा है...' कैब ड्राइवर ने राइड में गाया ऐसा गाना की कपल रह गया हैरान, सिंगिंग का वीडियो देख लोग खूब कर रहे तारीफ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कैब ड्राइवर अपनी सुरीली आवाज से पैसेंजर्स का दिल जीतता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

'लगा यूट्यूब में चल रहा है...' कैब ड्राइवर ने राइड में गाया ऐसा गाना की कपल रह गया हैरान, सिंगिंग का वीडियो देख लोग खूब कर रहे तारीफ
कैब ड्राइवर ने सिंगिंग से जीता दिल

Cab Driver Singing Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हुनरमंदों की कमी नहीं है, लेकिन कभी-कभी टैलेंट ऐसी जगह मिल जाता है जहां हम सोच भी नहीं सकते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक कैब ड्राइवर अपनी सुरीली आवाज से पैसेंजर्स का दिल जीतता नजर आ रहा है. सफर के दौरान ड्राइवर ने जब गाना शुरू किया, तो पीछे बैठे कपल को उसकी सुरीली आवाज पर यकीन ही नहीं हुआ. उन्हें लगा कि शायद गाड़ी में यूट्यूब पर कोई प्रोफेशनल गाना चल रहा है. इंटरनेट पर जब वीडियो वायरल हुआ तो लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

कैब ड्राइवर की सुरीली आवाज ने जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक टूरिस्ट कपल अपने बेबी के साथ कैब में राइड करता हुआ नजर आ रहा है. सफर शुरू होते ही कैब ड्राइवर कपल से पूछता है कि क्या कार में गाना चला ले. कपल खुशी-खुशी हां कह देता है. इसके बाद बैकग्राउंड में एक पुराना बॉलीवुड गाना 'तुम्हें अपना बनाने की कसम' बजने लगता है. लेकिन खास बात तब होती है, जब ड्राइवर अचानक उसी गाने को खुद गाने लगता है. 

कैब ड्राइवर की सुरीली आवाज सुनकर पति-पत्नी हैरान रह जाते हैं. पहले तो महिला को लगा कि जो आवाज आ रही है, वह रेडियो पर बज रहे गाने की ही है. लेकिन कुछ ही पलों बाद उसके पति को समझ में आ जाता है कि गाना असल में ड्राइवर खुद लाइव गा रहा है. हैरान होकर वह तुरंत ड्राइवर से पूछता है कि क्या यह उसकी ही आवाज है. ड्राइवर मुस्कुराते हुए कहता है कि हां, वही गा रहा है. इसके बाद पत्नी की हैरानी और खुशी भरा रिएक्शन वीडियो का सबसे खास हिस्सा बन जाती है. दोनों यात्री कैमरे पर ड्राइवर की सुरीली आवाज की तारीफ करते नजर आते हैं. महिला कहती हैं कि मुझे लगा कि गाना यूट्यूब पर चल रहा है. इसके बाद कपल ड्राइवर को आगे गाने को कहता है. फिर क्या था पूरा सफर लाइव म्यूजिक, सच्ची मुस्कान और दिल को छू लेने वाले माहौल से भर जाता है.

आप भी देखिए ये वीडियो


लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @arjunkiratchams नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसपर अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'भाई मुझे बिठाकर गाड़ी पहाड़ों की तरफ मोड़ दो', दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत प्यारा', एक अन्य यूजर ने लिखा 'क्या बात है भाई'. 

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com