विज्ञापन

सच में मौजूद है शिनचेन का कासुकाबे शहर, रेलवे स्टेशन पर बजता है थीम सॉन्ग; प्लेग्राउंड देख याद आ जाएगा बचपन

जापान में कासुकाबे नाम का शहर असलियत में मौजूद है. वहां कदम रखते ही आपको सबसे पहले थीम सॉन्ग सुनाई देगा. जगह-जगह कार्टून कैरेक्टर और उनके पसंदीदा फूड मिलेंगे, जिन्हें देखकर ऐसा लगेगा कि आप उसी दुनिया में पहुंच गए हों.

सच में मौजूद है शिनचेन का कासुकाबे शहर, रेलवे स्टेशन पर बजता है थीम सॉन्ग; प्लेग्राउंड देख याद आ जाएगा बचपन
शिनचेन का कासुकाबे शहर देखने के बाद भारतीय युवक ने कहा- 'मेरे बचपन का सपना पूरा हो गया'.
Instagram@thefilmychhora_

Viral Video: जापान में काम करने वाले देव विजय वर्गीय ने हाल ही शिनचेन के कासुकाबे शहर का टूर किया है और वहां की सुंदर यादों को संजोकर एक वीडियो भी बनाया है, जो इस वक्त इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. 1 मिनट 39 सेकंड की इस क्लिप में देव बताते हैं, 'मैं जैसे ही कासुकाबे रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो हैरान रह गया. प्लेटफॉर्म के स्पीकर्स में शिनचेन कार्टून का ओरिजिनल थीम सॉन्ग बजा रहा था. इसके बाद मैंने देखा कि स्टेशन के साइन बोर्ड से लेकर, एंट्री और एग्जिट गेट तक, हर तरफ शिनचेन और उसके वफादार डॉगी शीरो के पोस्टर्स लगे हुए थे.'

'मेरे सामने शिनचेन की पूरी फैमिली थी'

देव ने बताया, 'मैं हैरानी के साथ रेलवे स्टेशन से बाहर निकला और वो नजारा ज्यादा चौंकाने वाला था. ऊंची बिल्डिंग्स पर लगे बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स से लेकर सड़कों पर दौड़ती बसों पर भी शिनचेन के ही पोस्टर छाए हुए थे. एक पल के लिए लगा कि शायद पूरी शहर में यही देखने को मिलेगा. लेकिन कासुकाबे ने मेरे लिए कई बड़े सरप्राइज बचाकर रखे थे. जैसे ही मैं थोड़ा और आगे बढ़ा, तो मुझे शिनचेन की एक अनोखी इनडोर दुनिया दिखाई दी. मैं बिना कुछ सोचे अंदर चला गया. वहां जाते ही मुझे ऐसा लगा जैसे लिटरली मैं शिनचेन के रियल वर्ल्ड में एंटर कर गया हूं. मेरे सामने शिनचेन की पूरी फैमिली खड़ी थी- मॉम, डैड, शीरो और हिमावारी.' 

'यहां भी बो-चैन की नाक बह रही थी'

देव ने आगे कहा, 'मजेदार बात यह थी कि वहां शिनचेन के ग्रुप का सबसे शांत दोस्त बो-चैन भी मौजूद था और कार्टून की तरह यहां भी उसकी नाक बह रही थी. इसके अलावा वहां शिनचेन की अलग-अलग फिल्मों के किरदारों को भी बेहद खूबसूरती से सजाया गया था. यहीं पर मुझे शिनचेन का सबसे पसंदीदा स्नैक चोको चिप्स मिला, जिसके पीछे वो कार्टून में हमेशा पागल रहता था. मैंने बिना देरी किए एक पैक खरीद लिया. इसके तुरंत मैं उस प्लेग्राउंड में पहुंचे, जो हूबहू वैसा ही नजर आ रहा था जिसमें शिनचेन, कजामा, मासाओ, नेनी और बो-चैन मिलकर कासुकाबे डिफेंस ग्रुप के खेल खेला करते थे. वहीं पर पानी पीने का वही पुराना बेसिन भी मौजूद था, जिसे देखकर शिनचेन का पानी पीने वाला आइकॉनिक सीन याद आ जाता है.' 

'आज तो बचपन का सपना पूरा हो गया'

देव ने वीडियो के अंत में खुश होते हुए कहा, 'यार आज तो मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया.' इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस से भी एक प्यारा सा सवाल पूछा, 'अब आप बताओ, आपके बचपन का ऐसा कौन सा कार्टून है जिसकी दुनिया में आप जाना चाहोगे?'

'आप बहुत लकी हैं जो ये एक्सपीरियंस कर पाए'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. ये यूजर ने लिखा- 'मेरे तरह से शिनचेन को हाय बोलना'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा- 'तुम बहुत लकी हो जो इन जगहों पर घूम रहे हो'. तीसरे यूजर ने कहा- 'तुम सच में हमारा बचपन जी रहे हो'. चौथी यूजर ने कहा- 'मैं जल्द ही जापान की ट्रिप प्लान करूंगी'.

ये भी पढ़ें:- 80s AI फोटो ट्रेंड में शामिल हुए शशि थरूर, 12 साल पुरानी गलती भी सुधारी; ChatGPT का जवाब वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shinchan, Cartoon, Japan, Viral Video, Dev Vijay Vargiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com