इस दुनिया में यकीनन इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. हम में से कई लोग ये बात बहुत बखूबी समझते हैं. इसलिए ऐसे लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो (Video) काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इसके पीछे वजह ऐसी है कि जिसे जान आप भी खुश हो जाएंगे. दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, उसमें इस्तांबुल में आए तूफान के बीच से ही एक इंसानियत का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. जिसमें दो स्कूल की बसें बाइक वालों की जान बचा रही हैं.
सोशल मीडिया (Social Media) पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो बसें एक ब्रिज (Bridge) से गुजरती दिख रही है. कूरियर वाले अपने बाइक (Bike) पर सवार हैं. तूफान की वजह से हवाएं बहुत तेज चल रही हैं. ऐसे में दोनों बसें उन्हें कवर कर रही हैं. कुछ लोगों का दावा है कि अगर वो बसें ना होती तो 130 किलोमीटर (Kilometer) तेज हवाओं में बाइक चलाने वालों उड़ाकर ले जाती. डिलीवर करने वाले बाइक सवार लोगों को जिस तरह से बस ड्राइवर्स ने बचाया, अब उसकी तारीफ हर जगह हो रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यहां देखिए वीडियो-
Bus drivers protect motorcycle couriers against powerful winds in Istanbul #Lodos #LodosFırtınası #İstanbul pic.twitter.com/VWFckS5rJ9
— de Jonge Turken (@deJongeTurken) November 30, 2021
इंटरनेट (Internet) की दुनिया में जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने वीडियो (Video) देखने के बाद लिखा कि सच में बस ड्राइवर (Driver) जैसे लोग ही अभी तक इंसानियत को जिंदा रखे हुए है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरे ख्याल से ऐसे वीडियो (Video) हम सभी असल में इंसानियत से रूबरू कराते हैं.
आपको बता दें कि पिछले दिनों तुर्की (Turkey) में भयंकर तूफान आया है. जिसके असल के चलते कई जगहों पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बह रही थी. इस तूफान की वजह से तुर्खी में कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ. तेज हवाओं के कारण छत का एक हिस्सा टूट गया. इसके साथ ही तूफान में कई लोगों की जान भी चली गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं