विज्ञापन

'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

दुनिया की सबसे ऊंची मीनार 'बुर्ज खलीफा' खड़ी करने वाली कंपनी एमार (Emaar) के मालिक मोहम्मद अलाब्बर ने भारतीयों की तारीफों के ऐसे पुल बांधे हैं कि, सुनकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!
बुर्ज खलीफा के मालिक को क्यों भाते हैं भारतीय? बोले- भारतीयों की मेहनत के आगे फीके हैं बाकी दुनिया के टैलेंट
SOCIAL MEDIA

Emaar Hiring Strategy: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी एमार (Emaar) के सर्वेसर्वा मोहम्मद अलाब्बर ने भारतीयों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उनकी टॉप हायरिंग लिस्ट में हिंदुस्तानी सबसे ऊपर रहते हैं. वजह बड़ी दिलचस्प है... उनका गजब का वर्क एथिक्स और समर्पण, जो आधी रात को भी काम के लिए 'हाजिर' रहने का दम रखता है. उन्होंने बड़े ही देसी और मजेदार अंदाज में बताया कि, आखिर क्यों उनकी कंपनी में भारतीयों का बोलबाला है. वजह कोई किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि वो 'जज्बा' है जो रात के 1 बजे भी काम के लिए फोन उठाते ही जाग जाता है. अलाब्बर के मुताबिक, दुनिया में टैलेंट बहुत होगा, लेकिन हिंदुस्तानियों जैसा 'हार्ड वर्क' और अनुशासन कहीं और मिलना नामुमकिन है.

ये भी पढ़ें:-ट्रेन की खिड़की से 'नमक मिर्च नींबू' लगा खीरा खरीदने वालों...ये वीडियो देख लो वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' बनाने वाली कंपनी एमार (Emaar) के संस्थापक मोहम्मद अलाब्बर ने वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रोफेशनल्स की जमकर तारीफ की है. अलाब्बर के अनुसार, उनकी हायरिंग लिस्ट में भारतीय हमेशा टॉप पर रहते हैं, क्योंकि उनकी कार्यशैली (Work Ethics) और समर्पण बेमिसाल है. उन्होंने बताया कि, 'भारतीय कर्मचारी न केवल अनुशासित और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं, बल्कि वे रात के 1 बजे भी काम के लिए तत्पर रहते हैं. अलाब्बर का मानना है कि संकट के समय भारतीयों का लचीलापन और सीखने की क्षमता उन्हें पूरी दुनिया के टैलेंट से अलग और बेहतर बनाती है.'

ये भी पढ़ें:- ये तो गजब हो गया! लग्जरी कार छोड़ ऑटो से भारत भ्रमण पर निकले दो विदेशी, वीडियो वायरल

भारतीयों का 'हार्ड वर्क' दुनिया में नंबर वन (Indian Work Ethic Is Globally Unmatched)

अबू धाबी में आयोजित एक समिट के दौरान मोहम्मद अलाब्बर ने दिल खोलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि टैलेंट अपनी जगह है, लेकिन जो कड़ी मेहनत भारतीय करते हैं, उसका कोई सानी नहीं है. अलाब्बर के मुताबिक, भारतीय कर्मचारी काम को लेकर इतने संजीदा होते हैं कि अगर उन्हें रात के 1 बजे भी फोन किया जाए, तो वे जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं. उनका मानना है कि स्मार्ट वर्क से ज्यादा जरूरी अनुशासन और मेहनत है. अलाब्बर ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरा आईक्यू (IQ) भले ही औसत हो, लेकिन मेरी मेहनत दुनिया में सबसे बेहतरीन है. यही 'पॉजिटिव पैरानोया' यानी काम को लेकर एक सकारात्मक जुनून ही सफलता की असली कुंजी है.

भारत से बड़ा और बेहतर कोई बाजार नहीं (Mohamed Alabbar Indian talent)

सिर्फ वर्कफोर्स ही नहीं, अलाब्बर भारत को एक बाजार के रूप में भी बहुत ऊंचा दर्जा देते हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि, 'क्या आज के दौर में भारत से बड़ा, स्थिर और लगातार बढ़ने वाला कोई और देश है? जवाब भी खुद ही दिया, 'बिल्कुल नहीं'. यही वजह है कि एमार ग्रुप अब यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर सीधा टैलेंट रिक्रूट कर रहा है...'जब टैलेंट मेहनत करना छोड़ देता है, तब कड़ी मेहनत ही उस टैलेंट को मात दे देती है. भारतीयों के साथ काम करना इसीलिए सुकून देता है, क्योंकि वे मुश्किल वक्त में भी साथ खड़े रहते हैं'.

ये भी पढ़ें:-'अब बस बहुत हुआ'! दुबई वाले 'बाबू' ने भारतीय प्रॉपर्टी से की तौबा, वजह सुनकर आप भी कहेंगे- 'ये तो होना ही था'

संकट से लड़ना और आगे बढ़ना (Indian Work Ethic)

एमार के मालिक ने 2008 की मंदी और कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि, बिजनेस में लचीलापन जरूरी है. उन्होंने बताया कि भारतीय पेशेवरों की मानसिक फुर्ती और नई तकनीक को तेजी से सीखने की काबिलियत ही उन्हें ग्लोबल लेवल पर खास बनाती है. यही कारण है कि दुबई से लेकर यूरोप तक, उनके हर बड़े प्रोजेक्ट में भारतीयों का बोलबाला है. मोहम्मद अलाब्बर का यह बयान न केवल भारतीयों की कार्यकुशलता पर मुहर लगाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आज ग्लोबल मार्केट में 'इंडियन टैलेंट' की साख कितनी मजबूत हो चुकी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com