विज्ञापन

भाजपा नेता को जिंदा जलाया, दो की मौत, छत्तीसगढ़ में कार पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग; 3 झुलसे

कोरिया में कुछ हमलवारों ने पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के कार पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. वो इस वक्त कार में सवार थे. मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की मौत हो चुकी थी. 

भाजपा नेता को जिंदा जलाया, दो की मौत, छत्तीसगढ़ में कार पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग;  3 झुलसे
हमलावरों ने फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नौगई गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व नेता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, उनके घर के सामने खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना के वक्त पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कार में ही मौजूद थे. फिलहाल सोनहत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

कार पर पेट्रोल छिड़ककर लागई आग, जलते कार की तस्वीर.

बताया जा रहा है कि कार के अंदर ही पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का शव पूरी तरह राख हो गया. वहीं इस आग्नीकांड में कार भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.  इसके अलावा इस घटना में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

कार जलकर खाक हो गई. 

घटना की सूचना मिलते ही सरगुजा आईजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल. 

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाते हुए.

बता दें कि पास खड़ी दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ के निशान मिले. इधर, सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की मौत हो चुकी थी. 

सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि हत्या और आगजनी का मामला दर्ज किया गया है. FIR में नौ आरोपी नामजद हैं और दूसरों का भी ज़िक्र है. उनमें से चार को गिरफ्रतार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद था. एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई. तीन अन्य लोगों को इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: डॉक्टर की पीट-पीट कर हत्या, गुस्साए परिजनों ने थाने को घेरा; आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Korea News, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com