विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

किसान की पत्‍नी का 1.5 लाख रुपये का मंगल सूत्र निगल गया बैल, 8 दिन बाद हुआ ये

ज्वेलरी के बचे हुए हिस्से की खोज करने के लिए पति और पत्नी 8 दिनों तक बैल के गोबर में आभूषण ढूंढते रहे लेकिन उन्हें वह नहीं मिला.

किसान की पत्‍नी का 1.5 लाख रुपये का मंगल सूत्र निगल गया बैल, 8 दिन बाद हुआ ये
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र:

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पोला बहुत ही पॉपुलर त्योहार है. इस त्योहार को किसानों द्वारा मनाया जाता है. जिसमें वह अपने बैलों की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह की चीजें खिलाते हैं. इसमें एक और रिवाज है जिसे बेल पूजा कहते हैं. इसमें घर के सदस्य अपनी सोने की चीजों को इकट्ठा करते हैं और उन्हें बैल के सिर से लगाकर दुआ मांगते हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रायटे वाघापुर गांव में बाबूराव शिंदे की पत्नी इसी रीति रिवाज को पूरा कर रही थीं. उन्होंने अपने 1.5 लाख रुपए के सोने के मंगलसूत्र को बैल के सिर पर लगाया और फिर भूल से उस मंगलसूत्र को मीठी चपाती की प्लेट में रख दिया. यह वही प्लेट थी जिसे बैल को खिलाना था.

कॉलेज ने घुटने से ऊपर कुर्ती पहनने पर लगाई रोक, कहा- इससे शादी के लिए लड़कियों को मिलेंगे अच्छे रिश्ते

इस दौरान पावरकट हो गया और बाबूराव की पत्नी घर के अंदर मोमबत्ती लेने के लिए चली गईं. लेकिन जब वह वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि मीठी चपाती की प्लेट पूरी तरह साफ है और उसमें मंगलसूत्र भी नहीं है. उन्होंने अपने पति बाबूराव को आवाज दी और फिर दोनों लोगों ने देखा कि सोने के मंगलसूत्र को बैल चबा रहा था और अब वह पूरी तरह से खराब हो गया था.

बर्थडे के दिन लड़के ने खाया चिकन बर्गर और रेस्टोरेंट से बाहर आते ही हो गई मौत

ज्वेलरी के बचे हुए हिस्से की खोज करने के लिए पति और पत्नी 8 दिनों तक बैल के गोबर में आभूषण ढूंढते रहे लेकिन उन्हें वह नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने बैल को पशु चिकित्सक के पास ले जाने का फैसला किया. आवश्यक परीक्षण किए जाने के बाद, पशु चिकित्सक, डॉ नेने ने बैल पर ऑपरेशन किया और मंगलसूत्र निकाल लिया. यह बैल के आमाशय में फंस गया था. बैल अब ठीक हो रहा है और उसे दो महीने तक आराम करने की सलाह दी गई है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pola, Bull, Gold Mangalsutra, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com