सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भैंस और उसके बच्चे के बीच का ऐसा पल देखने को मिला, जिसे देखकर लोग इंसानियत और ममता दोनों की तारीफ कर रहे हैं. एक शख्स की सूझबूझ से आखिरकार मासूम कटड़े की जान बच गई और यही नजारा इनटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. हालांकि यह घटना किस जगह की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
सींग में फंस गया था भैंस का बच्चा
इस वीडियो को एक्स पर @TheFigen_ अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई भैंसें पानी से भरे गड्ढे में खड़ी हैं. तभी एक छोटा कटड़ा (भैंस का बच्चा) किसी तरह एक भैंस के सींग में फंस गया. भैंस उसे छुड़ाने की कोशिश में इधर-उधर घूमती रहती है, लेकिन बच्चा सींग से बाहर नहीं निकल पाया. यह देखकर आसपास मौजूद लोग भी चिंतित हो गए.
Hats off to this man! 💕 pic.twitter.com/OvCroQ17e1
— The Figen (@TheFigen_) June 28, 2026
शख्स ने दिखाई इंसानियत
कुछ ही देर बाद एक शख्स हिम्मत जुटाकर भैंस के पास पहुंचता है. वह सावधानी से बच्चे को सींग से निकालने की कोशिश करता है. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वह कटड़े को सुरक्षित बाहर निकाल देता है. पूरी घटना को पास में खड़ा एक अन्य व्यक्ति अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
इस इमोशनल वीडियो पर लोग भावुक कमें कर हे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जानवर भी समझ गए कि वह उनकी मदद करने आया है." दूसरे ने कहा, "अच्छा लगा कि उस शख्स ने बच्चे को बचा लिया." वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "उसे पता था कि भैंस बिना वजह हमला नहीं करेगी."
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: बचपन में भाई के साथ करती थीं प्रैक्टिस, आज 29 साल की पल्लवी बनीं मुंबई की पहली महिला फायर इंजन ड्राइवर, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: खाना बनाने से लेकर इमोशनल सपोर्ट देने तक... घर के कामकाज में मदद करेंगी दादी जी, जापान में शुरू हुई अनोखी सर्विस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं