विज्ञापन

'तेरी लत लग जाएगी' गाने पर बच्ची ने ऐसा डांस कि स्टेज पर ही बैठ गईं सपना चौधरी, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: सपना चौधरी के सुपरहिट हरियाणवी गाने तेरी लत लग जाएगी पर छोटी डांसर हेजल चौधरी के साथ उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है.इसे अब तक 46 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

'तेरी लत लग जाएगी' गाने पर बच्ची ने ऐसा डांस कि स्टेज पर ही बैठ गईं सपना चौधरी, देखें वायरल वीडियो
'तेरी लत लग जाएगी' गाने पर सपना चौधरी के सामने छोटी बच्ची ने किया ऐसा डांस, वीडियो हुआ वायरल
Instagram@hezal_little_dancer

Haryanvi Dance Video: हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम ही फैंस को झूमने पर मजबूर करने के लिए काफी है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. इस वीडियो में सपना के साथ एक छोटी डांसर नजर आ रही है, जिसने अपने मूव्स से खुद सपना चौधरी को भी हैरान कर दिया. 

वीडियो के 11वें सेकंड में आया ट्विस्ट

इंस्टाग्राम पर hezal_little_dancer (Jyoti JSK) नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस 46 सेकंड के वीडियो ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वीडियो की शुरुआत में सफेद रंग की ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी पहने सपना चौधरी स्टेज पर हल्के-फुल्के स्टेप्स करती हैं. लेकिन जैसे ही वीडियो का 11वां सेकंड आता है और सपना अपने सिर पर पल्लू रखती हैं, पूरी ऑडियंस दीवानी हो जाती है और पंडाल शोर से गूंज उठता है. इसके तुरंत बाद कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

स्टेज पर बैठ गईं सपना, हेजल ने काटा बवाल

सिर पर पल्लू रखने के बाद सपना चौधरी स्टेज पर ही नीचे बैठ जाती हैं. इसके बाद सफेद ड्रेस पहने नन्हीं डांसर हेजल चौधरी स्टेज संभालती हैं और तेरी लत लग जाएगी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस करती हैं कि वहां मौजूद लोग खुशी से झूमने लगते हैं.

साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

यह वीडियो 14 जून को Sonotek Music के साथ कोलैबोरेशन में पोस्ट किया गया था, जिसने कुछ ही हफ्तों में इंटरनेट हिलाकर रख दिया है. अब तक 46.3 मिलियन (4.6 करोड़ से ज्यादा) लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो पर 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में करीब 2640 लोगों ने हेजल और सपना की इस जुगलबंदी पर जमकर प्यार लुटाया है.

ये भी पढ़ें:- छतरी ना खोल बरसात में गाने पर 'स्कूल की मैडम' ने साड़ी पहनकर किया डांस, बच्चों ने भी दिया पूरा साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Viral Video, Haryanvi Dance Video, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com