Boy asks little sister to pose video: इंटरनेट पर कई बार ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें लोग बार-बार लूप में देखते नहीं थकते. एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो (adorable video) इन दिनों सोशल मीडिया का यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है. यह वीडियो एक भाई-बहन (brother-sister duo) का है, जिसमें उनकी मासूमियत देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) में रहने वाले भाई-बहन की एक जोड़ी का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. यह वीडियो इतना क्यूट है कि जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान खिल उठी है.
कैमरा पकड़े बड़े भाई की मासूमियत (brother sister photoshoot video)
वीडियो में दिखाया गया है कि 5 साल का एक बच्चा अपनी नई पोलरॉइड कैमरा लेकर अपनी छोटी बहन नोरा की तस्वीरें खींचने के लिए उत्साहित है. उनकी मां, मैडिसन मीली द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लिखा है, "आपके 5 साल के बच्चे को पोलरॉइड कैमरा मिला है और वह अपनी पहली फिल्म का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फोटोशूट की शुरुआत... (adorable brother sister photoshoot)
बर्फ से ढके इलाके में, यह छोटा भाई अपनी बहन से कहता है, "क्या मैं तुम्हारी कुछ तस्वीरें ले सकता हूं?" नोरा मुस्कुराते हुए जवाब देती है, "हां, ज़रूर." जैसे ही नोरा पोज़ देती है, उसका भाई प्यार से कहता है, "तुम बहुत सुंदर लग रही हो." इसके बाद वह उसे सही रोशनी में खड़े होने के लिए निर्देश देता है, "नोरा, शायद तुम यहां खड़ी हो सकती हो, रोशनी अच्छी लग रही है."
यहां देखें वीडियो
तस्वीरें और प्यारे पल (bhai behan ka video)
भाई-बहन की जोड़ी ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें खींचीं, फिर उनके माता-पिता भी इस फोटोशूट में शामिल हो गए. जब उनकी मां ने कहा, "क्या तुम मेरी और नोरा की एक तस्वीर खींचोगे?" तो बच्चे ने सबसे प्यारा जवाब दिया, "हां, ज़रूर, लिटिल लेडीज."
इंटरनेट पर प्रतिक्रियाएं (Brother Sister Love)
वीडियो ने अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया. भाई-बहन का यह प्यार अमूल्य है." दूसरे ने कहा, "इतनी मासूमियत और प्यार भरा पल। यह वीडियो आज का सबसे क्यूट वीडियो है." भाई-बहन का यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि छोटी-छोटी चीजें भी कितनी बड़ी खुशी ला सकती हैं.
ये भी पढ़ें:- अब बिना DJ-शराब के शादी करने पर हो जाएंगे मालामाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं