विज्ञापन

वायरल पीले थैले को Balenciaga का'ट्रैश बैग' समझ बैठे लोग, अब सामने आई सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे आप!

चीनी एक्ट्रेस के हाथ में दिखा पीला प्लास्टिक बैग सोशल मीडिया पर लग्ज़री आइटम समझा गया, लेकिन असल में वह उनकी फिल्म का प्रॉप निकला. यह मामला फैशन और वायरल ट्रेंड्स पर नई बहस छेड़ रहा है.

वायरल पीले थैले को Balenciaga का'ट्रैश बैग' समझ बैठे लोग, अब सामने आई सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे आप!
कचरा बैग की कीमत 1.5 लाख रु? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पीले प्लास्टिक बैग की खूब चर्चा हो रही है. पहली नजर में साधारण दिखने वाला यह बैग इतना वायरल हो गया कि लोग इसे महंगे फैशन ब्रांड से जोड़ने लगे. यह मामला चीनी एक्ट्रेस Zhang Jingyi से जुड़ा है, जिनकी तस्वीरें बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 से सामने आईं. इन तस्वीरों में उनके हाथ में एक साधारण सा पीला प्लास्टिक बैग नजर आ रहा है.

लग्ज़री बैग समझ बैठे लोग

जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने इस बैग को मशहूर फैशन ब्रांड Balenciaga के महंगे ट्रैश बैग से जोड़ दिया, जिसकी कीमत करीब $1,790 (लगभग 1.5 लाख रु) बताई जाती है. कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाया तो कुछ ने इसे नया फैशन ट्रेंड बता दिया.

देखें Video:

असल में फिल्म का प्रॉप निकला

हालांकि, सच्चाई कुछ और ही निकली. Zhang Jingyi ने खुद बताया कि यह बैग किसी फैशन ब्रांड का नहीं, बल्कि उनकी फिल्म The One का एक  प्रॉप है. इस बैग का फिल्म में खास मतलब है. यह उनके किरदार और उनके सुनने में असमर्थ माता-पिता के बीच एक अलग तरह के संवाद (कम्युनिकेशन) को दिखाता है.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस खुलासे के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है. कुछ लोग फैशन इंडस्ट्री पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इस क्रिएटिव आइडिया की तारीफ कर रहे हैं. रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने मजेदार और तीखे कमेंट किए. एक यूजर ने कहा- फैशन इंडस्ट्री सालों से सस्ती चीजों को महंगे दाम पर बेच रही है. दूसरे ने कहा- पैसे कमाने के कई तरीके होते हैं, यह भी उनमें से एक है. एक ने कहा- अगर यह मजबूत और हल्के मटेरियल का होता तो अच्छा कॉन्सेप्ट होता, लेकिन इतना महंगा नहीं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर का ऐसा टैलेंट नहीं देखा होगा! दमदार आवाज में महबूबा' गाकर मचा दिया धमाल, सुनकर झूम उठे स्टूडेंट्स

600 करोड़ का बिजनेस छोड़कर फिर से जीरो से की शुरुआत, जानिए इस शख्स की हैरान कर देने वाली कहानी

शाम 4:30 बजे खाली हो जाता है ऑफिस! स्वीडन की नौकरी का सच जानकर चौंक जाएंगे आप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com