विज्ञापन

मिल गया आशीर्वाद, कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने छुए सिद्धारमैया के पैर और लगाया गले

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच डीके शिवकुमार ब्रैकफास्‍ट मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे, तो उन्‍होंने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

मिल गया आशीर्वाद, कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने छुए सिद्धारमैया के पैर और लगाया गले
संदेश साफ, CM कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्‍ट तैयार
बेंगलुरु:

ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया, तो सिद्धारमैया ने उन्‍हें गले से लगा लिया. इससे संकेत मिल रहे हैं कि आखिरकार, कर्नाटक में पिछले काफी समय से चल रही सियासी उठा-पटक खत्‍म होने जा रही है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्‍द इस्तीफा दे सकते हैं. इसे लेकर डीके शिवकुमार के समर्थन में उत्‍साह देखने को मिल रहा है. कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के पोस्टर लगाए गए हैं. डीके शिवकुमार के समर्थकों ने मिठाई बांटनी भी शुरू कर दी है. 

संदेश साफ, CM कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्‍ट तैयार

कर्नाटक से आ रही तस्‍वीरों से संकेत साफ है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार है और सीएम सिद्धारमैया भी अब इसके लिए मान गए हैं. मुख्यमंत्री निवास कावेरी में मंत्रियों की जुटान शुरू हो गई है. संतोष लाड, बी सुरेश, एमबी पाटिल, रामालिंगा रेड्डी सीएम हाउस पहुंच गए हैं. सीएम सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है. डीके शिवकुमार भी बेंगलुरु पहुंचे और सीधे सीएम हाउस जाने गए. शिवकुमार ने पहुंचते ही सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया कि डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के ऐसे सार्वजनिक तौर पर पैर छुए हों. 

Latest and Breaking News on NDTV

कर्नाटक के नाटक की स्क्रिप्‍ट नहीं हुई लीक

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्ट पिछले कुछ दिनों से लिखी जा रही थी. कर्नाटक से दिल्‍ली तक कई बैठकें हुईं. सिद्धारमैया को मनाने के लिए राज्‍यसभा की सीट ऑफर करने की बात भी सामने आई. हालांकि, इस बार कांग्रेस के भीतर लिखी जा रही ये स्क्रिप्‍ट लीक नहीं हुई. कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ये नहीं माना कि दिल्‍ली में कर्नाटक के नेताओं साथ हुई मैराथन बैठक में आखिरकार मुख्‍यमंत्री को बदलने की कवायद की जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक में केवल तीन सीएम ने ही पूरा किया अपना फुल टर्म, सिद्धारमैया भी उनमें से एक, देखिए पूरी लिस्ट

मैराथन बैठक पर भी साधे रखी चुप्‍पी 

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में जब एआईसीसी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला से सवाल किये गए, तो उन्‍होंने कांग्रेस के भीतर किसी भी तरह के 'पॉवर शेयरिंग' की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री परिवर्तन के संबंध में कोई भी निर्णय आधिकारिक तौर पर नहीं लिया गया है. बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 'पॉवर शेयरिंग' जैसी कोई बात नहीं है. कर्नाटक के नेताओं के साथ बैठक राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के संबंध में हुई थी. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल ने चर्चा में भाग लिया.   

ये भी पढ़ें:- सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग और फिर इस्तीफा! कर्नाटक में सत्ता के नाटक में क्या-क्या बन रहे सिनारियो

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DK Shivakumar, CM Siddaramaiah, Karnataka Politics, Shivakumar Touches Siddaramaiahs Feet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com