किसानों ने महापंचायत के लिए दिल्ली के किसान घाट के लिए कूच कर दी है. दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान नजर आ रहे हैं, जिन्हें रोका गया है. दिल्ली पुलिस भी भी किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए अलर्ट मोड में नजर आ रही है. NDTV की टीम वहां मौजूद है, जहां किसान जमा हो रहे हैं. दरअसल, भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ किसान आज दिल्ली के किसान घाट पर विरोध कर रहे हैं. किसान घाट पर पहुंचे किसानों को प्रोटेस्ट शुरू होते ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने हिरासत में ले लिया है. स्थल पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान दोनों तैनात हैं.