विज्ञापन

IND vs ZIM T20 Free Live Streaming: कितने बजे से खेला जाएगा टी-20, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच

India- Zimbabwe T20 Seriess Free Live Streaming in India: जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला मैच 23 जुलाई को खेलने वाले हैं. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.

IND vs ZIM T20 Free Live Streaming: कितने बजे से खेला जाएगा टी-20, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live मैच
when and where to watch ind vs ZIM T20 match Free in India

India Match Timing of India- Zimbabwe T20 Series: भारत औैर जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. हाल ही में टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह टी-20 सीरीज काफी बड़ा होने वाला है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में वैभव केवल 42 रन ही बना सके थे. ऐसे में 15 साल का यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले से धमाका करने की कोशिश करेगा. 

बता दें कि भारतीय टीम जिम्बाबे पहुंच गई है, टीम इंडिया ने अपना पहला प्रैक्टिस भी किया जिसमें वैभव गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए हैं. ऐसे में इस बार यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. 

भारत में किस चैनल पर देख पाएंगे LIVE MATCH

भारत में जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी-20 सीरीज का लाइव मैच  Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. 

भारत में कहां होगा LIVE स्ट्रीमिंग

भारत में FanCode ऐप  पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज

भारत में DD स्पोर्ट्स पर तीनों मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. जिसका आनंद फैन्स फ्री में ले पाएंगे. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा.

भारत के जिम्बाब्वे दौरा

मैच तारीख  वेन्यू    समय (IST)
पहला T20I  23 जुलाई, 2026 (गुरुवार)हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
दूसरा T20I    25 जुलाई, 2026 (शनिवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
तीसरा T20I 26 जुलाई, 2026 (रविवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST

ये भी पढ़ेंजिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को मिल सकते हैं 4 नए सितारे, एक बल्लेबाज के नाम T20 में 2 शतक

ये भी पढ़ें- स्पेन के वंडर बॉय यमाल जितना ही छाया रहा उनका छोटा भाई, वर्ल्ड कप जीतने के बाद 'छोटे डॉन' का सेलिब्रेशन तो देखिए

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी T-20 में बनाएंगे WORLD RECORD, 11 छक्के लगाते ही रचेगें इतिहास, बन जाएंगे नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com