कोरोना के इस दौर में लोंगो का ऑफिस जाना एक बार फिर से बंद हो गया है. कुछ ही महीनों पहले कोरोना से मिली राहत के बाद लोगों का ऑफिस जाना शुरु हो गया था, लेकिन दोबारा से कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार ने वर्क फ्रॉम होम शुरु करने का आदेश दे दिया. ऐसे में हर कोई घऱ से ऑफिस का काम कर रहा है. जहां एक तरफ लोग घर से काम करके कोरोना से सुरक्षित हैं, तो वहीं दूसरी ओर लोग Work From Home से काफी परेशान भी हो चुके हैं. क्योंकि घर से काम करने पर आपको कभी अपने काम से छुट्टी नहीं मिलती. आपके सीनियर्स हर समय आपको काम में उलझाकर रखते हैं. जिसकी वजह से अब हर कोई इस Work From Home से परेशान हो चुका है.
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी शादी के दिन भी लैपटॉप लिए बैठी है और ऑफिस का काम कर रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन जो तैयार हो रही है, वो लैपटॉप लेकर बैठी है और फोन पर अपने सीनियर से काम की बात कर रही है. वो काफी परेशान भी दिख रही है. आगे आप देखेंगे कि दुल्हन पूरी तरह से तैयार और फिर भी वो लैपटॉप लेकर अपने सीनियर से काम की बात कर रही है और परेशान होकर कह रही है कि सर आज मेरी शादी है आज मैं ये काम नहीं कर पाऊंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
इस वीडियो को देखने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि Work From Home की वजह से लोगों का क्या हाल हो गया है और लोग किस तरह से परेशान हो चुके हैं. Work From Home के चक्कर में लोगों को छुट्टियां भी कम मिल रही है. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे डर है मेरी शादी में मेरे साथ भी ऐसा ही न हो कहीं. दूसरे ने लिखा- बेचारी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं