भारत जैसे देश में क्रिकेट के प्रति कितना जुनून है, यह पूरी दुनिया देख चुकी है. आईपीएल आने के बाद से तो देश की गली-गली से क्रिकेटर निकल रहा है. लड़कों में क्रिकेट के प्रति इतना जुनून और लगाव है कि कई ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान इस खेल की तमन्ना को पूरा किया जाता है. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी अगर लड़के किसी के लिए टाइम निकाल पा रहे हैं तो वो है क्रिकेट. अब लड़कों में क्रिकेट का ऐसा जुनून शायद ही पूरी दुनिया में देखने को मिला हो. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इसे दुनिया के आठवें अजूबे की उपाधि दे देंगे.
खाली बोतलों से बना डाली क्रिकेट पिच (Boys Bottles Cricket Pitch Video)
इस वीडियो में आप देखेंगे कि गांव के कुछ नौजवानों ने पहले तो टेंपो भरकर तरह-तरह की बोतलें इकट्ठी की और फिर उन्हें बांस से जोड़कर एक क्रिकेट पिच में तब्दील कर दिया. इस वीडियो को देखने के बाद ही आपको इनकी मेहनत का अंदाजा हो पाएगा और साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि लड़कों में क्रिकेट गेम किस कदर हावी है. इन लड़कों की इस कलाकारी को लोग आठवें अजूबे का नाम भी दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स लोगों के सराहनीय कमेंट्स से भर चुका है.
देखें Video:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों ने दी 21 तोपों की सलामी (Boys Made Cricket Pitch by Used Bottles)
इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'तुम्हारी मेहनत को दिल से सलाम करता हूं'. दूसरे यूजर ने लिखा है, '1000 मिस्ड कॉल फ्रॉम आईसीसी और बीसीसीआई'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'भाईयों आपको एलन मस्क का बुलावा आया है'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'आईपीएल के बाद डब्ल्यूसीएल यानी वाटर क्रिकेट लीग'. एक और लिखता है, 'ऐसा करिश्मा तो सिर्फ भारत में ही हो सकता है'. एक ने लिखा है, 'इन सभी को 21 तोपों की सलामी'. अब लोग ऐसे ही इन नौजवानों के टैलेंट और क्रिकेट के प्रति ऐसे असाधारण जुनून की तारीफ कर रहे हैं. कईयों ने कमेंट बॉक्स में यहां तक भी लिखा है, लोग इस तरह का आइडिया सोच तो सकते हैं, लेकिन उसे करने के लिए जिगरा चाहिए, जो इन लोगों ने दिखाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं