नौकरी पाना कोई आसान काम नहीं है. कई बार अनुभव और योग्यता होते हुए भी नौकरी के लिए भटकना पड़ता है. कई बार आपका रिज्यूमे (Resume) आकर्षक नहीं दिखता, इसकी वजह से भी रिक्रूटर्स की नजर नहीं पड़ती. ऐसे में एक कैंडिडेट रिज्यूमे को आकर्षक बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ गया. उसने कुछ ऐसा किया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है. उसका पोस्ट अब वायरल हो रहा है, जिसे देख कुछ लोगों की हंसी छूट जा रही है तो वहीं कुछ इसे बड़े ही कमाल का फंडा बता रहे हैं.
इस कैंडिडेट ने अपना अधूरा रिज्यूमे पोस्ट किया और लिखा, पूरी योग्यताएं जानने के लिए मुझे नौकरी पर रखें. लोकप्रिय सबरेडिट r/recruitinghell पर इसकी तस्वीर पोस्ट की गई है और टाइटल में लिखा है, "रेज़्यूमे आधा छपा हुआ और लिखा था: पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए मुझे नियुक्त करें."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाफ प्रिंट रेज्यूमे
रेज़्यूमे में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले के चेहरे का केवल एक हिस्सा और करियर ऑब्जेक्टिव्स दिखाई दे रहा था. पेज का बाकी हिस्सा खाली है. वहीं बीच में बोल्ड लेटर्स में लिखा है, "मेरी पूरी क्षमताओं को जानने के लिए मुझे नियुक्त करें."
रेज़्यूमे के ऊपरी आधे हिस्से में 'ऑब्जेक्टिव्स ' लिखा था, जो इस तरह है: "आपकी कंपनी का हिस्सा बनना जहां मैं अपने कौशल को बढ़ा सकूं, अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकूं और साथ ही एक करियर प्रोफेशनल के रूप में अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकूं."
पोस्ट यहां देखें:
Resume printed halfway and said: 'Hire me to unlock full potential.' 😂
byu/eloanmask inrecruitinghell
इस बीच, रेडिट यूज़र्स ने इस पोस्ट पर मज़ाकिया अंदाज़ में कई कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, "वे आपको एक लूटबॉक्स ईमेल करेंगे जिसमें ऑफ़र होने की 0.01% संभावना है." एक अन्य ने मज़ाक में कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे "प्रिंटर ने बाकी प्रिंट करने से पहले भुगतान मांगने के लिए रुका था."
वहीं कुछ लोगों ने इस क्रिएटिविटी की तारीफ की. एक यूज़र ने लिखा, "अगर मैं एक रिक्रूटर होता, तो मैं आपको इंटरव्यू के लिए ज़रूर बुलाता. हो सकता है कि मैं आपको नौकरी पर न रखूं, लेकिन इससे आप बिना किसी सवाल के सीधे मेरे ऑफिस में पहुंच गए."
ये भी पढ़ें: विद्युत दाह संस्कार में शव से आती हैं आवाजें? वायरल Video में समझें क्या है इसकी वजहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं