इंग्लैंड (England) में बॉब विलीज ट्रॉफी (Bob Willis Trophy) खेली जा रही है, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) में डरहम और यॉर्कशायर (Durham Vs Yorkshire) के बीच मुकाबला हुआ. डरहम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और डरहम सिर्फ 103 रन ही बना सकी. जवाब में यॉर्कशायर भी सिर्फ 199 रन ही बना सका. दूसरी पारी में डरहम ने 266 रन बनाए. यॉर्कशायक ने तीसरे दिन 3 विकेट खोकर 103 रन बना लिया है. अब उनको को जीत के लिए 68 रन चाहिए. यॉर्कशायर (Yorkshire) की तरफ से मैथ्यू फिशर (Mathew Fisher) ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में कुल 6 विकेट (पहली पारी- 2 विकेट, दूसरी पारी- 4 विकेट) लिए. उन्होंने शानदार यॉर्कर मारकर जैक बर्नहैम (Jack Burnham) को बोल्ड मारा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
दूसरी पारी में डरहम 4 विकेट खोकर 221 रन बना चुका था और वो मजबूत स्थिति में था. उस वक्त मैथ्यू फिशर आए और जर्क बर्नहैम को शानदार बोल्ड मारा. बर्नहैम 2 रन पर खेल रहे थे. फिशर आए और बर्नहैम को शानदार यॉर्कर डाली. बॉल सीधे स्टम्प्स पर लगी. बर्नहैम खुद को संभाल नहीं पाए और जमीन पर गिर गए और वहीं दो स्टम्प्स हवा में उड़ गए. यह विकेट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो को ट्विटर पर काउंटी चैम्पियनशिप के ऑफिशियल पेज ने शेयर किया है. जो काफी पसंद किया जा रहा है.
देखें Video:
Durham have just lost 8 for 59 ????
— County Championship (@CountyChamp) August 3, 2020
It included this beaut from @9M_Fisher!
Follow #BobWillisTrophy LIVE https://t.co/Ia9VHZlMTa pic.twitter.com/Gn99eXpl29
पहली इनिंग में यॉर्कशायर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट बेन कोड (4 विकेट) ने लिए. जॉर्डन थॉमसन ने भी 3 विकेट लिए. डरहम की तरफ से सबसे ज्यादा 33 रन गैरथ हर्टे ने बनाए. पहली इनिंग में भी यॉर्कशायर की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. वो भी 199 रन पर ऑलआउट हो गई.
डरहम की तरफ से क्रिस रशवर्थ, बेन रेन और पॉल कफलिंग ने 3-3 विकेट लिए. दूसरी पारी में एलेक्स लीज ने शतक जड़ा, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं