लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में चोरों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि वे अब बड़े लोगों के घरों पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। रविवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया, "सुबह जब हम मिश्र के घर पहुंचे तो उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर से कुछ चीजें गायब थीं।"
पाठक ने कहा कि हालांकि कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चोर उनके घर से चार पंखे खोलकर ले गए हैं।
सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में कानून एवं व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कलराज मिश्र का घर अति सुरक्षा वाले इलाके में आता है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के शीर्ष अधिकारी के नाक के नीचे जब लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर और जगहों का क्या हाल होगा, इसी से समझा जा सकता है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP Leader, Kalraj Mishra, Burglaries, भाजपा नेता, बीजेपी, कलराज मिश्र, बीजेपी के घर चोरी