विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

बिहार में रो रहा था बच्चा, चुप कराने के लिए मां ने FeviQuick से चिपका दिए होठ

बिहार (Bihar) में एक ऐसा मामला हुआ जिसको सुनकर सभी हैरान हैं. बिहार के छपरा में एक महिला ने अपने बेटे को चुप कराने के लिए उसके होठों पर फेवीक्विक (एक तरह का गोंद) लगा दिया.

Also Read in
बिहार में रो रहा था बच्चा, चुप कराने के लिए मां ने FeviQuick से चिपका दिए होठ
रो रहा था बच्चा, मां ने गोंद से चिपका दिए होठ.

बिहार (Bihar) में एक ऐसा मामला हुआ जिसको सुनकर सभी हैरान हैं. बिहार के छपरा में एक महिला ने अपने बेटे को चुप कराने के लिए उसके होठों पर फेवीक्विक (एक तरह का गोंद) लगा दिया. जिससे उसके होठ चिपक गए. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बच्चा जोर-जोर से रो रहा था. बच्चे के पिता को जब पता चला उसके होश उड़ गए. पिता ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया. अब उसकी तबीयत ठीक बताई जा रही है. 

साइकिल यात्रा पर निकला 'भुंजावाला', लोगों से धन के लालच में वोट न देने की करी अपील

बच्चे के पिता ने कहा- 'जब मैं काम के बाद घर आया तो बच्चा बिलकुल शांत था. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. जब मैंने अपनी पत्नी शोभा से पूछा तो उसने कहा- ''बच्चा हमेशा ही रोता रहता है. अब उसके होठों पर गोंद लगा दी है. अब वो बिलकुल नहीं रोएगा.'' पिता को शुरुआत में लगा कि बच्चे ने गलती से डिटर्जेंट खा लिया होगा. जिसकी वजह से झाग निकल रहा होगा. उसने धोने की कोशिश की. लेकिन उसका मुंह चिपका हुआ था. 

बिहार: टिकट कटने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरेंगी बीजेपी की पुतुल कुमारी

पत्नी के कहने के बाद उसके होश उड़ गए और वो बच्चे को आनन फानन में अस्पताल लेकर भागा. अस्तपाल में उसको भर्ती कराया गया. बच्चे को अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है. सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जैसे ही इस खबर का पता चला तो लोग मां की खिचाईं कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Feviquick, Woman Seals Son's Lips, Chhapra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com