विज्ञापन

Bihar Board 2027: 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक करा सकते हैं सुधार

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने डमी एडमिट कार्ड की जांच कर जरूर करेक्शन करवा लीजिए. 26 नवंबर 2026 के बाद किसी तरह का करेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Bihar Board 2027: 10वीं-12वीं का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, 26 नवंबर तक करा सकते हैं सुधार
बोर्ड के अनुसार, सुधार विंडो के माध्यम से छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम या जन्मतिथि पूरी तरह से नहीं बदल सकते हैं.

BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साल 2027 की क्लास 10- 12 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरा है, वे अब अपना सेकेंड डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही एडमिट कार्ड में अगर कोई गलती है तो उसे ठीक कराने का 26 नवंबर 2026 तक का मौका दिया है.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्रों और स्कूल प्राचार्यों को डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए. अगर किसी तरह की गलती पाई जाती है, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर ठीक कराना जरूरी होगा. लास्ट डेट बितने के बाद करेक्कनश करने का मौका नहीं दिया जाएगा. 

कैसे डाउनलोड करें डमी एडमिट कार्ड?

स्टूडेंट् बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सेकेंड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध Student Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद सेकेंड डमी एडमिट कार्ड लिंक चुनकर सभी जरूरू लॉगिन डिटेल भरना होगा. लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर सभी जानकारियां अच्छे से चेक कर लीजिए.

इन डिटेल्स को जरूर जांचें

बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने डमी एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषयों की जानकारी, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें. यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल के प्राचार्य को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

नाम और डेट ऑफ बर्थ में क्या होगा सुधार?

बोर्ड के अनुसार, करेक्शन विंडो के जरिए से स्टूडेंट अपना नाम, माता-पिता का नाम या DOB पूरी तरह से नहीं बदल सकते हैं. हां, लेकिन इन डिटेल्स में किसी तरह का करेक्शन जरूरी है, तो विद्यालय के प्रिंसिपल को संबंधित सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ बोर्ड को ईमेल भेजना होगा.

कक्षा 10 और 12 के लिए अलग हेल्पडेस्क

10वीं: bseb@antiersolutions.com
12वीं: bsebinterhelpdesk@gmail.com

यह भी पढ़ें-24 नवंबर मंगलवार को किन राज्यों में है स्कूलों की छुट्टी? गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board 2026 Class 10th, Bihar Board 10 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com