विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2019

कश्मीरी लड़कियों को भगाकर बिहार लाए युवक, पुलिस पहुंची तो बोले- 'हमने की है शादी' और फिर...

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू एवं कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है.

कश्मीरी लड़कियों को भगाकर बिहार लाए युवक, पुलिस पहुंची तो बोले- 'हमने की है शादी' और फिर...
बिहार के युवकों को कश्मीरी लड़कियों से शादी करना पड़ा महंगा.

बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू एवं कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है. इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है.

कश्मीर पर UN को लिखे खत में पाकिस्तान ने केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि हरियाणा CM खट्टर और BJP विधायक का भी किया है जिक्र

पुलिस के मुताबिक, परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया. ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए. इस बीच, कश्मीर में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में बेटियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई.

जम्मू कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने के बाद लोगों का खर्चीली शादियों से परहेज, मेहमानों की सूची घटी, ज्वैलरी और मीट कारोबार पर असर

सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया. कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले गई. 

'गदर' फिल्म के डायरेक्टर ने कश्मीर में जमीन की कीमतों पर किया Tweet, बोले- सुख बरसेगा अब...

उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Kashmiri Women, Bihar Men Marry Kashmiri Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com