Lioness Viral Video: कई बार लोग जाने अनजाने कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जो आगे जाकर उनके लिए काफी खतरनाक साबित होता है. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लोग फनी कंटेंट क्रिएट करने के चक्कर में अपनी जान ही खतरे में डाल देते है, बिना ये सोचे-समझे की आगे उनके साथ क्या हो सकता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स जेब्रा का गेटअप कर के जंगल में चला जाता है. आगे जो हुआ, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
यहां देखें वीडियो
Idiots think they are a Zebra pic.twitter.com/IcCHJHYcYg
— OddIy Terrifying (@closecalls7) September 26, 2022
वाइल्ड एनिमल से जुड़े इस वीडियो में आप देखेंगे कि, कैसे एक शख्स अपने ही 'पैर पर कुल्हाड़ी' मारते नजर आ रहा है. वीडियो में शख्स की इस करतूत को कुछ यूजर्स बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स जेब्रा जैसी दिखने वाली ड्रेस पहनकर जंगल में चला जाता है, वो भी बिना यह सोचे कि आगे उसके साथ क्या हो सकता है. वीडियो में आगे देखते ही देखते वो शख्स जानवरों के बीच पहुंच जाता है. इस बीच वो शख्स जेब्रा की स्टाइल में चलने लगता है. इस दौरान अगले ही पल वो शेरनियों की रडार पर आ जाता है. वीडियो को देखकर आपको ऐसा लग सकता है कि अब शायद इस शख्स का शेरनियों से बच पाना मुश्किल है, लेकिन अगले ही पल शेरनी उस पर झपट्टा मारकर जेब्रा का नकली मुंह खींचकर वहां से चली जाती है और शख्स बाल-बाल बच जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो '@closecalls7' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स के पैरों तले जमीन खिसक रही है. वीडियो में शेरनियां शख्स के सारे कपड़े फाड़ती दिखाई देती हैं. इसके साथ ही वो जेब्रा की नकली मुंह लेकर वहां से जाती नजर आती हैं. चंद सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर अब तक सात हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
* ""Video: टीचर की इस बात पर बच्ची की आंखों से टपक पड़े आंसू, जवाब सुन हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट
* मुंबई एसी लोकल ट्रेन में झूमकर गरबा करतीं महिलाओं का Video हुआ वायरल, देखते ही थिरकने को हो जाएंगे मजबूर
* "VIDEO: मशीन से भी ज्यादा Speed से काम करता है यह शख्स, यकीन न हो तो खुद ही देख लो
देखें वीडियो- ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी समारोह के लिए मुंबई से रवाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं