विज्ञापन

बेंगलुरु की सोसायटी में कुत्ते को लेकर लड़ाई, कैमरे में कैद हुई गजब हाथापाई

बेंगलुरु के वार्थुर स्थित एक सोसायटी में डॉग‑वॉकिंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्गों और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई।.

बेंगलुरु की सोसायटी में कुत्ते को लेकर लड़ाई, कैमरे में कैद हुई गजब हाथापाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  • बेंगलुरु के ब्रिगेड यूटोपिया ईस्ट एंटोपिया अपार्टमेंट में पालतू कुत्ते को लेकर वॉकिंग जोन में विवाद हुआ था
  • विवाद के दौरान बुजुर्गों ने कुत्ते को वॉकिंग जोन में लाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंचा
  • बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई, इस दौरान वहां मौजूद बुजुर्गों ने तरुण को पीट गया. सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
बेंगलुरु:

बेंगलुरु की वार्थुर की हाई-राइज सोसायटी में पालतू कुत्ते को वॉक कराने को लेकर शुरू हुई बहस मिनटों में धक्का‑मुक्की और लात‑घूंसों तक पहुंच गई. पहले कुछ तीखी बहसें हुईं, फिर हाथापाई शुरू हो गई और देखते‑देखते पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. एक तरफ वॉकिंग‑एंड‑एक्सरसाइज जोन में मौजूद बुजुर्ग, दूसरी तरफ कुत्ते को लेकर पहुंचे निवासी तरुण अरोड़ा. दोनों के बीच की हाथापाई ने चंद पलों में सोसायटी की शाम को हंगामे में बदल दिया. हड़बड़ी में लोग जुटे, बीच‑बचाव की कोशिशें हुईं, मगर तब तक मुक्के‑घूंसे चल चुके थे और मामला थाने तक पहंच गया. अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की पड़ताल कर रही है.

कुत्ते को लेकर किस बात पर विवाद

यह मामला ब्रिगेड यूटोपिया ईस्ट एंटोपिया अपार्टमेंट का है, जहां निवासी तरुण अरोड़ा अपने पालतू कुत्ते को टहलाने बाहर आए थे. शिकायत के अनुसार, अपार्टमेंट परिसर में बुजुर्गों के लिए एक अलग से वॉकिंग और एक्सरसाइज जोन निर्धारित है. आरोप है कि तरुण अरोड़ा अपना कुत्ता उसी क्षेत्र के पास ले आए, जिसके बाद वहां मौजूद बुजुर्गों ने उनसे कुत्ते को उस हिस्से में लाने और पास ही कुत्ते के पेशाब करने पर आपत्ति जताई. इसी बात पर बहस शुरू हुई और विवाद बढ़ गया.

ये भी पढ़ें : रोज की कलह बनी वजह! बेंगलुरु में इंजीनियर पत्नी ने खुद की ले ली जान, पति गिरफ्तार, सास फरार

जब झड़प में बदली कहासुनी

यह बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई. तरुण अरोड़ा का आरोप है कि सात से आठ बुजुर्ग उन पर टूट पड़े, उन्हें लातों और हाथों से मारा. इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने बीच‑बचाव करते हुए विवाद को और आगे बढ़ने से रोक दिया. घटना के बाद तरुण अरोड़ा ने वार्थुर पुलिस स्टेशन में हमले की शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, बुजुर्गों के ग्रुप की एक महिला ने भी तरुण अरोड़ा के खिलाफ काउंटर-शिकायत दायर की है.

मामले में एफआईआर दर्ज

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने कुत्ते के पेशाब करने पर सवाल किया, तो अरोड़ा ने उन्हें धमकाया और हमला किया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अरोड़ा ने उन्हें धमकी दी कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं और वह उन्हें "नहीं छोड़ेंगे". इस कारण अब वे अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं और पुलिस सुरक्षा की मांग कर रही हैं.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल चल रही है. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई फिर हाथापाई शुरू हो गई. इस बीच वहां मौजूद बाकी बुजुर्गों ने भी आकर कुत्ते के मालिक पर आकर लात-घूसों की बरसात कर डाली. 

लेखक के बारे में
img
दीपक बोपन्ना
Deputy Editor South
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Dog Walking Fight, Varthur Apartment Clash, Brigade Eutopia East Antopia, Senior Citizens Assault Resident, Dog Urination Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com