विज्ञापन

Blinkit वाले ने ऑर्डर करने वाली की नाक तोड़ दी, दरवाजे पर सामान फेंक कर निकल गया

बेंगलुरु के कोरमंगला में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय पर देर रात ऑर्डर पहुंचाने के विवाद के दौरान ग्राहक पर हमला कर उसकी नाक तोड़ने का आरोप लगा. शिकायत के बाद NCR को FIR में बदला गया. पुलिस ने आरोपी की जानकारी Blinkit से मांगी है.

Blinkit वाले ने ऑर्डर करने वाली की नाक तोड़ दी, दरवाजे पर सामान फेंक कर निकल गया
बेंगलुरु:

ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म Blinkit के एक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव पर देर रात हुई डिलीवरी के दौरान ग्राहक पर हमला करने और उसकी नाक तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है. घटना कोरमंगला इलाके की बताई जा रही है.

शिकायतकर्ता पॉल जे. विथायाथिल ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने 7 मार्च की रात करीब 2 बजे ब्लिंकिट ऐप से ऑर्डर किया था. कुछ ही देर बाद डिलीवरी एग्जीक्यूटिव गलत लोकेशन पर पहुंच गया और जब ग्राहक ने उसे अपने दरवाजे तक आने के लिए कहा, तो दोनों के बीच बहस हो गई.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में संकट के बीच डिप्लोमैटिक मिशन पर जुटे जयशंकर, ईरान के विदेश मंत्री से तीसरी बार फोन पर की बात

बहस के बाद हमला, सामान फेंककर भागा

शिकायत के अनुसार, डिलीवरी एग्जीक्यूटिव इसके बाद ग्राहक के घर तक गया और अचानक उस पर हमला कर दिया. उसने ग्राहक की नाक पर मुक्का मारा, खरीदे गए सामान को फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.

हमले में ग्राहक की नाक टूट गई और उसे मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ी.

NCR से FIR में बदला मामला

पुलिस ने पहले इसे NCR (Non-Cognizable Report) के रूप में दर्ज किया था, लेकिन बाद में मामले को FIR में परिवर्तित कर दिया गया. जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने Blinkit से आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का विवरण मांगा है. जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Crime News, Bengaluru Crime News Today, Blinkit Vendor, Blinkit Vendor Breaks Nose, Blinkit Vendor Breaks Nose Of Customer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com