बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक सीईओ की कहानी ने वर्किंग लाइफ के खतरों से अवगत कराया है. इस सीईओ की जरिए पता चला है कि काम के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से कितना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, बेंगलुरु स्थित डेज इन्फो मीडिया एंड रिसर्च के सीईओ अमित मिश्रा को अचानक आईसीयू में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो सीईओ की नाक से लगातार खूब बह रहा था और सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि उनका ब्लड प्रेशर 230 तक पहुंच चुका था. बीपी का यह लेवल जानलेवा भी साबित हो सकता है. सीईओ की मानें तो उन्हें पहले इस तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई. सीईओ अमित मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई है.
230 पर पहुंचा सीईओ का बीपी (CEO BP hits 230)
सीईओ अमित ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'लेजी सैटरडे, मैं तो आराम से लैपटॉप पर काम कर रहा था, तभी अचानक मेरी नाक से खूब बहने लगा, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था, मेरा सफेद वाशबेसिन पूरी तरह से लाल हो गया था, मोटा कपड़ा खून से तर हो चुका था, मुझे कोमा में जाने का डर होने लगा, लेकिन आईसीयू में भर्ती हूं, यह खौफनाक वीकेंड रहा, जब तक में अस्पताल पहुंचा, तब तक मेरा काफी खून बह चुका था, इमरजेंसी टीम ने 20 मिनट तक मेरा इलाज किया और फिर जाकर खून बहना बंद हुआ, लेकिन सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा जब मेरा बीपी 230 पहुंचा, मुझे ना तो सिरदर्द था, ना ही चक्कर, बस एक संकट जो मुझ पर आया था'.
सीईओ के हुए ये टेस्ट (Bengaluru CEO Lands in ICU)
सीईओ ने अपने पोस्ट में आगे बताया, 'मेरी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मुझे तुरंत आईसीयू में शिफ्ट गया, यहां मेरे बीपी को कंट्रोल में लाने का काम किया गया, देर रात, मेरी हालत में सुधार आ रहा था, लेकिन अगली सुबह, जब मैंने आईसीयू में चलने की कोशिश की तो मैं अचानक बेहोश हो गया, क्योंकि इस बार मेरा ब्लड प्रेशर और भी नीचे गिर गया था, यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए थे, फिर चार दिनों तक मेरे सभी टेस्ट हुए, जिसमें ईसीजी, एलएफटी, ईको, कोलेस्ट्रॉल और यहां तक कि दर्दनाक एंजियोग्राफी, लेकिन शुक्र है कि सभी रिपोर्ट में सब कुछ सही-सही आया'.
सीईओ ने कहा अपने शरीर की सुनो (Bengaluru CEO in Hospital)
सीईओ ने अपने पोस्ट में लोगों से अनुरोध किया है कि वो अपने काम के चलते अपने हेल्थ का भी ख्याल रखें. उन्होंने कहा, 'यह हादसा मेरे लिए बड़ा सबक और चेतावनी दोनों हैं, हमें अपने शरीर का भी ख्याल करना चाहिए, अपने किसी भी हालत में अपनी हेल्थ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए'. अब लोग भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'दुर्भाग्यवश, जिंदगी की भागदौड़ बहुत हो गई है, दुनिया एक रेस बन गई है, जहां लोगों को मजबूरन दौड़ना पड़ता है, आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं'. एक और यूजर ने लिखा है, 'कुछ साल पहले मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, हालांकि मेरी कंडीशन इतनी सीरियस नहीं थी, मेरी कामना है कि आप जल्द ठीक हो'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं