बेंगलुरु को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में एक युवती शहर की तारीफ करते हुए उसे 'भारत का यूरोप' बता रही है. हालांकि, वह ट्रैफिक जैसी समस्याओं का भी जिक्र करती है, लेकिन उसका कहना है कि यहां का मौसम, हरियाली और रोजगार के मौके इन कमियों पर भारी पड़ते हैं. अब इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है.
महिला ने क्यों कहा 'भारत का यूरोप'
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर sukoon.se.batein ने शेयर किया है. वीडियो में युवती कहती है कि अगर भारत में कोई शहर यूरोप जैसा महसूस होता है, तो वह बेंगलुरु है. उसके मुताबिक, उसने देश के कई शहर देखे हैं, लेकिन बेंगलुरु में मौसम, प्राकृतिक खूबसूरती और नौकरी के अवसर एक साथ मिलते हैं.
ट्रैफिक की परेशानी भी मानी
युवती ने माना कि बेंगलुरु में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या है, लेकिन उसका कहना है कि यहां का सुहावना मौसम इस परेशानी को काफी हद तक हल्का कर देता है. इसी वजह से उसने शहर को 5 में से 5 अंक दिए और कहा कि उसे बेंगलुरु का माहौल हमेशा अपनी ओर खींचता है.
लोगों ने किए मिले-जुले कमेंट
वीडियो पर कई लोगों ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही कहा.' दूसरे ने कहा, 'बेंगलुरु सबसे बेहतरीन शहर है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यहां का माहौल शानदार है, मुझे बेंगलुरु की बहुत याद आती है.' हालांकि, कुछ लोगों ने महंगे किराए और भारी ट्रैफिक को शहर की सबसे बड़ी चुनौती भी बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो बिकी
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं