विज्ञापन

1 करोड़ का पैकेज भी नहीं बना पाएगा अमीर! बेंगलुरु की CA ने खोला ऐसा सीक्रेट, जान चकरा जाएगा सिर

How to become rich: क्या आपको भी लगता है कि, साल के 1 करोड़ रुपये कमाने के बाद आपकी सारी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी? बेंगलुरु की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सोशल मीडिया पर इस भ्रम को तोड़ते हुए एक बड़ा सच सामने रखा है, जो हर नौकरीपेशा इंसान को चौंका रहा है.

1 करोड़ का पैकेज भी नहीं बना पाएगा अमीर! बेंगलुरु की CA ने खोला ऐसा सीक्रेट, जान चकरा जाएगा सिर
ज्यादा कमाने के बाद भी क्यों बचत नहीं कर जाते हैं लोग? जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है ये पोस्ट
pexels

1 Crore Package Wealth Tips: अक्सर लोग सोचते हैं कि, अगर हमारी सैलरी लाखों में पहुंच जाए तो लाइफ सेट है, लेकिन बावजूद इसके 50 लाख से 1 करोड़ तक कमाने वाला इंसान कई बार महीने के आखिर में खुद को कंगाल महसूस करता है. वहीं कई प्रोफेशनल के लिए सलाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी पाना ही फाइनेंशियल सफलता की सबसे बड़ी निशानी होती है. हाल ही में बेंगलुरु की चार्टर्ड अकाउंटेंट मीनल गोयल ने लिंक्डइन पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी है. मीनल का कहना है कि, ज्यादा कमाने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अमीर बन जाएंगे. अपना कितना कमाते हैं...उससे फर्क नहीं पड़ता. आप कितना बचाते हैं...फर्क इससे पड़ता है. डेलॉयट (Deloitte) और केपीएमजी (KPMG) जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकीं मीनल गोयल बताती हैं कि, क्यों एक मोटी तनख्वाह भी आपको अमीर बनाने के लिए काफी नहीं है.

ये भी पढ़ें:-माचिस के डिब्बे जैसे फ्लैट की कीमत 80 लाख रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने समझाया प्रॉपर्टी का गणित

लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कैसे खाली करता है जेब? (How Lifestyle Inflation Drains Your Wallet)

मीनल ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि, जब वह केपीएमजी में हर महीने 1 लाख कमाती थीं, तो उन्हें लगता था कि 1 करोड़ की सैलरी मिलते ही वह करोड़पति बन जाएंगी, लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है. जैसे-जैसे कमाई बढ़ती है, हमारे खर्चे, महंगे फ्लैट का किराया, लग्जरी गाड़ियां और बाहर खाने के शौक भी उसी रफ्तार से बढ़ जाते हैं. इसे 'लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन' (Lifestyle Inflation) कहते हैं, जो बढ़ते बैंक बैलेंस को पलभर में साफ कर देता है. मीनल ने लिखा कि, ऐसे कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स हैं, जो सलाना 50 लाख रुपये कमाते हैं, लेकिन उनकी बचत सरकारी कर्मचारियों से भी कम होती है.

ये है अमीर बनने का सबसे बड़ा दुश्मन (Minal Goyal LinkedIn Post)

मीनल कहती हैं कि, पहले लोग 20 हजार रुपये के किराये के घर में भी खुश थे, लेकिन सैलरी बढ़ते ही 70 हजार रुपये के फ्लैट में शिफ्ट हो गए. एक्टिवा स्कूटर की जगह चमचमाती BMW कार ने ले ली, जो EMI पर आई होगी. वहीं घर के सिंपल खाने की जगह अब लोग Swiggy और Zomato करने लगे हैं. यही वजह है कि, बढ़ी हुई सैलरी बैंक अकाउंट में दिखने से पहले ही गायब हो जाती है.

ये भी पढ़ें:-10 रुपये की चाय ने चमकाई किस्मत,38 हजार की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

10 साल में ऐसे बना सकते हैं मोटा फंड (Building Wealth Through Financial Discipline)

बड़ी सैलरी से ज्यादा जरूरी है सही फाइनेंशियल प्लानिंग. मीनल का मानना है कि अगर आप अपने खर्चों पर काबू रखकर सही जगह निवेश करें, तो बिना किसी भारी-भरकम पुश्तैनी संपत्ति के भी 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड खड़ा किया जा सकता है. मीनल की मानें तो यह स्मार्ट तरीका आपको असली आर्थिक आजादी दिला सकता है. मीनल कहती हैं कि, पैसा कमाना एक कला है, लेकिन उसे संभालना उससे भी बड़ी कला है. मीनल लिखती है कि, अगल हर साल आपकी सैलरी में 10% की बढ़ोतरी होती है तो पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करें, जिससे 12 से 15% रिटर्न मिल सके. मीनल के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही. जैसे ही सैलरी बढ़े, खर्चा बढ़ाने से पहले अपनी SIP बढ़ा देनी चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कमाई सिर्फ मौका देती है, लेकिन आप अमीर बनेंगे या नहीं, यह आपकी आदतों से तय होता है.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Become Rich, LinkedIn Post, Lifestyle Inflation, Financial Discipline Tips, Wealth Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com