Man Quits Job For Tea Shop: बिजी लाइफस्टाइल और नौकरी की भागदौड़ के बीच फिक्स सैलरी से तंग आकर अक्सर लोग कुछ नया करने की सोचते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही होते हैं, जो अपनी सेफ नौकरी छोड़कर कोई बड़ा जोखिम उठाने की हिम्मत जुटा पाते हैं. इंटरनेट पर इन दिनों ऐसे ही रिस्क और कड़ी मेहनत की एक कहानी जमकर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंकित पांडे नाम के यूजर ने अपने पड़ोसी की ऐसी ही हैरान करने वाली कहानी शेयर की है, जिसने कॉर्पोरेट डेस्क जॉब छोड़कर सड़क किनारे चाय की दुकान खोल ली. आज उसकी कमाई जानकर हर कोई हैरान है.
ये भी पढ़ें:-पोते को मिली दादा जी की 24 साल पुरानी पासबुक, SBI खाते में निकले 1 लाख रुपये, पूछा- क्या वाकई डूब गए पैसे?
नौकरी छोड़ी और शुरू किया चाय का काम (Quitting Corporate Job For Tea Stall)
X (पहले ट्विटर) पर अपने पड़ोसी की कहानी शेयर करते हुए अंकित ने लिखा कि, उनका पड़ोसी पहले टेलीपरफॉर्मेंस कंपनी में काम करता था और 9 से 5 की नौकरी के महीने के 38 हजार रुपये कमाता था. सीमित ग्रोथ और बढ़ते खर्चों से परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ने और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया और मई के महीने में अपनी इस नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस फैसले ने उनकी कमाई तीन गुना बढ़ा दी है.
Today my neighbour rang my doorbell and handed me a box of sweets.
— Ankit Pandey (@iamankitpande) July 18, 2026
We hardly meet because of our busy schedules.
A few months ago, he was working at Teleperformance, earning around ₹38,000 a month.
In May, he resigned.
Everyone thought he was making a mistake.
Instead, he…
चाय की दुकान से हुई छप्परफाड़ कमाई (Making Lakhs From Tea Business)
अंकित ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि, नौकरी छोड़ने के बाद उसके पड़ोसी ने लगभग दो लाख रुपये का निवेश कर ऑटो स्टैंड के पास एक शानदार चाय की दुकान खोली. यही नहीं उसने दुकान पर चाय बनाने और सर्व करने के लिए दो लोगों को भी काम पर रखा. उसके टी स्टॉल (Tea Stall) पर सिंपल चाय की प्राइज 10 रुपये में और प्रीमियम चाय 20 रुपये में मिलती है. अंकित ने बताया कि, उसके पड़ोसी की चाय की दुकान में रोजाना करीब 400 कप चाय बिच जाती है, जिससे रोजाना करीब 6,000 की बिक्री होती है, यानि हर महीने लगभग 1.8 लाख रुपये की कमाई. वहीं दुकान का रेंट और कर्मचारियों की सैलरी और दूसरे ऑपरेटिंग खर्च निकालने के बाद वह महीने के एक लाख रुपये का मुनाफा कर लेता है.
ये भी पढ़ें:-10वीं में सुना था पापा का अधूरा सपना, IIM ग्रेजुएट बेटे किया ऐसा काम, जानने के बाद आंखों से छलक जाएंगे आंसू
बढ़ाया कारोबार और मिला लोगों का साथ (Expanding Business And Social Media Reaction)
पोस्ट में अंकित ने बताया कि, हाल ही में उसके पड़ोसी ने अपने इस काउंटर पर वड़ा पाव, समोसा और जलेबी भी जोड़ दी है जिससे कमाई और बढ़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उनके इस फैसले और मेहनत की खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग जहां इसे बड़ा जोखिम बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी इस हिम्मत की जमकर तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन में भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं