विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2019

पापा ने अपनी बच्चियों के साथ किया दिल छू लेने वाला डांस, Video देखकर बन जाएगा आपका दिन

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आपका भी दिन बन जाएगा. पिता ने अपनी-अपनी बेटियों के साथ शानदार डांस किया.

पापा ने अपनी बच्चियों के साथ किया दिल छू लेने वाला डांस, Video देखकर बन जाएगा आपका दिन
Video: पिता ने बेटी के साथ किया दिल छू लेने वाला डांस.

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आपका भी दिन बन जाएगा. पिता ने अपनी-अपनी बेटियों के साथ शानदार डांस किया. स्टेज पर 6 पिताओं ने अपनी-अपनी बेटी के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'मैं अगर कहूं...' पर डांस किया.

एनकाउंटर के बाद हरभजन सिंह ने की हैदराबाद पुलिस की तारीफ, बोले- 'अब किसी की हिम्मत नहीं, जो...'

इस वीडियो को सत्यनारायण सत्यनारायण पाई नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया है. अब तक इस वीडियो के 1.5 लाख शेयर्स और 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''पिताओं का बेटियों के साथ डांस. कितना खूबसूरत वीडियो है ये...''

रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था शख्स तभी तेज रफ्तार में सामने आ गई ट्रेन और... देखें हैरान कर देने वाला Video

देखें VIDEO:

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता अपनी-अपनी बच्चियों के स्टेज पर लेकर आते हैं और पोजीशन लेकर खड़े हो जाते हैं. गाना शुरू होते ही पिता और बेटी डांस करना शुरू कर देते हैं. 4 मिनट का ये वीडियो फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप पर छाया हुआ है.

प्यार में मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड ने की सुसाइड की कोशिश, ICU में लड़के से जबरन कराई शादी लेकिन फिर...

एक यूजर ने लिखा, ''बेटियां हमेशा से ही पिता की लाडली होती हैं. इस खूबसूरत वीडियो ने सिद्ध कर दिया.'' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, ''कृप्या इस दिल छू लेने वाले वीडियो को जरूर देखें. खुशी से आंखों में आंसू आ जाएंगे.'' ये वीडियो कब और कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

लेखक के बारे में
img
मोहित चतुर्वेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Father-Daughter, Beautiful Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com