BBL 2020-21 MS Vs HH: बिग बैश लीग (Big Bash League) में मेलबर्न स्टार्स और होबार्ड हुर्रिकेन्स (Melbourne Stars Vs Hobart Hurricanes) के बीच मुकाबला खेला गया. जहां मार्कस स्टॉइनिस (Marcus Stoinis) की धमाकेदार पारी की बदौलत मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) ने यह मुकाबला 10 रन से जीत लिया. मार्कस स्टॉइनिस (Marcus Stoinis) ने नाबाद 97 रन की पारी खेली. इसके अलावा आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) की भी खूब तारीफ हो रही है. उन्होंने हवा में उड़कर दो जबरदस्त कैच पकड़े और ग्राउंड पर ही डांस करने लगे. सबसे पहले उन्होंने कोलिन इंगराम (Colin Ingram) का कैच पकड़ा और डांस किया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मैच रोमांचक मोड़ में पहुंच चुका था. होबार्ड 2 विकेट खोकर 139 रन बना चुका था. 20 गेंद पर 45 रन चाहिए थे. बिली स्टेनलेक की गेंद पर कोलिन इंगराम ने छक्के के लिए शॉट खेला. बॉल बाउंड्री तक ही पहुंच पाई. वहां आंद्रे फ्लेचर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने हवा में उड़कर शानदार कैच लपका. डांस करने के बाद उन्होंने शानदार अंदाज में डांस किया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
The dive, the catch, the dance moves. The Spiceman has delivered@BKTtires | #BBL10 pic.twitter.com/MU2I1D4isl
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2021
उसके बाद उन्होंने 91 रन पर खेल रहे बेन मैकडरमोट का ठीक उसी तरह कैच लपका और लेटकर ही डांस करने लगे. यह मैच का टर्निंग प्वाइंट था. क्योंकि उनके बाद कोई बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं लगा सका.
मेलबर्न की तरफ से सैम रेनबर्ड ने 2 विकेट लिए. बिली स्टेनलेक, एडम जैम्पा और लियाम हैचर ने 1-1 विकेट लिया. इस जीत के साथ ही मेलबर्न स्टार्स प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है. वहीं होबार्ड हुर्रिकेन्स तीसरे स्थान पर रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं