विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

पंख फैलाकर जंगल में नाच रहा था मोर, तभी घात लगाई बैठी बाघिन ने अचानक कर दिया हमला

Royal Bengal Tiger Video: धड़कनें तेज कर देने वाले इस वीडियो में एक बाघिन को मोर के झुंड पर हमला बोलते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो यकीनन हैरान कर देने वाला है.

पंख फैलाकर जंगल में नाच रहा था मोर, तभी घात लगाई बैठी बाघिन ने अचानक कर दिया हमला

Tigeress Attack Peacock Video: बाघ को जंगल के सबसे खतरनाक और ताकतवर शिकारियों में से एक माना जाता है. ये एक ऐसा खूंखार जानवर है जो अगर घात लगाकर अपने शिकार पर हमला कर दे तो उसका बच पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. ये पल भर में ही अपने शिकार को चीरफाड़ कर एक कर देते हैं. इनसे जंगल के अन्य जानवर भी खौफ खाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर शिकार का एक ऐसा ही पुराना वीडियो लोगों की धड़कनें तेज कर रहा है, जिसमें एक बाघिन को मोर के झुंड पर हमला बोलते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर आपको अपनी खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा.

मोर का शिकार करने निकल पड़ी बाघिन (Tigeress Attack Peacock)

जंगल में अक्सर जानवर एक-दूसरे का शिकार करके ही अपना पेट भर पाते हैं, इसलिए अगर वहां सरवाइव करना है तो अपने कान और आंख हमेशा खुले रखना बेहद जरूरी है. इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर यकीनन पहली नजर में आपकी भी सांसें अटक जाएंगी. वीडियो में एक शातिर बाघिन को मोर के झुंड पर अटैक करते देखा जा सकता है, लेकिन अगले ही पल खूंखार बाघिन की सारी की सारी रणनीति धरी की धरी रह जाती है. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि, कैसे मोर बड़ी ही चालाकी से अपनी जान बचानें में कामयाब हो जाता है. 

यहां देखें वीडियो

घात लगाई बैठी बाघिन का मोर पर हमला (Bagh ne mor par kiya hamla)

कहते हैं कि जंगल में छोटी सी चूक, मौत से सामना करवाने के लिए काफी होती है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में पासा पलटते देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे. वीडियो में बाघिन अपने शिकार पर हमला करने के लिए झाड़ियों से दबे पांव निकलती नजर आती है, लेकिन वह शिकार की चालाकी से चकमा खा जाती है. देखा जा सकता है कि, दोनों के बीच सिर्फ कुछ ही इंच की दूरी ही होती है, लेकिन टाइगरेस की फुर्ती मोर के सामने धरी की धरी रह जाती है और मोर उड़कर एक ऊंचे पेड़ पर जाकर बैठ जाता है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @rawrszn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.

 
लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tigeress Attack Peacock Video, Bagh Ne Mor Par Kiya Hamla, Royal Bengal Tiger Video, Mor Par Tiger Ka Hamla, Tiger Hunting Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com