विश्वकप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. पाकिस्तान अभी तक 5 मैच खेल चुकी है, जिनमें 2 मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार. अंकतालिका में टीम 6वें नंबर पर है. पाकिस्तान का अगलमा मुकाबला 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से है. इस वक्त पाकिस्तान के लिए सभी मैच जीतना ज़रूरी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय जबर्दस्त फॉर्म में है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये मैच बेहद जरूरी है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम प्रैक्टिस करती हुई नज़र आ रही है.
देखें वीडियो
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देखा जाए तो पाकिस्तानी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में ये मैच पाकिस्तान के लिए बहुत ही ज़्यादा जरूरी है.
लगातार 3 हार के बाद बाबर आज़म का हाल बुरा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम World Cup 2023 में कुछ खास नहीं कर पा रही. और इसी के चलते हर मैच के बाद लोग बाबर की बलि मांग रहे हैं. ऐसे में अगर पाकिस्तान को फाइनल में खेलना है तो अब अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आईसीसी ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पाकिस्तान इस बार जीत जाना. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई फिल्डिंग पर ध्यान दो जरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं