विज्ञापन

डॉक्टर-इंजीनियर बनने की होड़ को छोड़...यहां बच्चे देख रहे हैं प्लंबर बनने का सपना! चौंका देगी वजह

Trade jobs: क्या डिग्री से ज्यादा हुनर का मोल है? तेजी से बढ़ते इस ट्रेंड ने लोगों की सोच बदल दी है, जहां लोग बड़े ओहदों को छोड़कर प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन बनना पसंद कर रहे हैं.

डॉक्टर-इंजीनियर बनने की होड़ को छोड़...यहां बच्चे देख रहे हैं प्लंबर बनने का सपना! चौंका देगी वजह
15 मिनट का काम और 8 हजार रुपये की कमाई? इस वायरल वीडियो ने बदली करियर की परिभाषा

Blue Collar Jobs: ऑस्ट्रेलिया की गलियों से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने भारत के करियर मॉडल्स पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय युवक एडी खनेजा ने वहां की असलियत से पर्दा उठाया. भारत में जहां आज भी बच्चा पैदा होते ही डॉक्टर या इंजीनियर बनने का दबाव झेलता है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में युवा अपनी मर्जी से प्लंबर या बढ़ई बनने की राह चुन रहे हैं. पढ़ें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह.

कमाई और सम्मान का नया पैमाना (plumber salary in Australia)

एडी ने अपने साथ घटी एक छोटी सी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि, उनके घर का एक लॉक खराब होने पर एक कारपेंटर को बुलाया गया. महज 15 मिनट के काम के लिए उस कारपेंटर ने 150 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 8 हजार रुपये की फीस ली. वहां की हकीकत यह है कि एक कंस्ट्रक्शन मैनेजर सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकता है, तो वहीं प्लंबर या इलेक्ट्रीशियन भी आराम से 68 लाख रुपये सालाना का पैकेज ले रहे हैं.

क्या डिग्री का चश्मा उतर रहा है? (Australia job viral video)

यह सिर्फ पैसों का खेल नहीं है, बल्कि नजरिए का भी बदलाव है. वहां हाथ से काम करने वालों को अनपढ़ नहीं, बल्कि स्किल्ड प्रोफेशनल के तौर पर देखा जाता है. समाज में उन्हें वह सम्मान मिलता है, जो शायद भारत में किसी बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस के मैनेजर को मिलता है. एडी का यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है, क्योंकि वह दबी हुई हकीकत को सामने लाए हैं कि अगर आपके पास हुनर है, तो आपको नौकरी ढूंढने के लिए दर दर भटकने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें:-क्या आपको पता है चीन में क्या है जमीन की कीमत? न कट्ठा, न बीघा, वहां प्रॉपर्टी का गणित ही अलग है

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-घर से भागकर की शादी, अब कच्ची छत के नीचे काट रहे जिंदगी, वीडियो देख लोग रह गए हैरान!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plumber Salary Australia, Plumber Salary, Career Advice, Jobs, Blue Collar Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com