राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर भर्ती 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जुलाई में आयोजित करेगा. यह जानकारी मनोज कुमार, उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, राजस्थान ने दी. उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल 2026 को हुआ था. रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किया गया था. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास हुए थे. जिन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. ये एग्जाम जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर एवं अजमेर रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी.
कब आएगा एडमिट कार्ड
एग्जाम के बारे में ओर जानकारी देते हुए मनोज कुमार ने कहा, सभी अभ्यर्थी महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के स्थायी आदेश संख्या-10/2025 में निर्धारित पाठ्यक्रम एवं मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे.
उप महानिरीक्षक पुलिस कुमार ने कहा कि, उम्मीदवार एग्जाम वाले दिन समय पर एडमिट और पहचान पत्र के साथ परीक्षा स्थल पर जरूर उपस्थित हों. शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और अन्य आवश्यक निर्देश राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in और राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट चेक करते रहे. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं