विज्ञापन

84 साल की महिला को AI से हुआ प्यार! ‘डिजिटल प्रेमी’ को लिखे लव लेटर, फिर पता चला ये सच, कहानी कर देगी हैरान

Zhang Yulan की यह कहानी बताती है कि तकनीक जहां सुविधाएं देती है, वहीं यह भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ भी सकती है. खासकर बुजुर्गों के लिए, जिन्हें इस उम्र में सबसे ज्यादा जरूरत होती है, साथ और अपनापन.

84 साल की महिला को AI से हुआ प्यार! ‘डिजिटल प्रेमी’ को लिखे लव लेटर, फिर पता चला ये सच, कहानी कर देगी हैरान
अकेलेपन ने बनाया AI को जीवनसाथी, बुजुर्ग महिला की कहानी ने किया हैरान

चीन से एक बेहद अनोखी और भावुक कहानी सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अकेलापन इंसान को किस हद तक प्रभावित कर सकता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, Zhang Yulan नाम की 84 साल की महिला एक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बने किरदार के प्यार में पड़ गईं. यह किरदार एक 'बॉसी प्रेसीडेंट' यानी सख्त लेकिन ख्याल रखने वाले पुरुष के रूप में दिखाया जाता है.

AI किरदार से हुआ भावनात्मक जुड़ाव

Zhang Yulan को ‘जियानगुओ' नाम के एक AI कैरेक्टर से लगाव हो गया. वह रोजाना 10 घंटे तक उसके वीडियो देखती थीं और धीरे-धीरे उनके मन में उसके लिए भावनाएं पैदा हो गईं. यहां तक कि उन्होंने उसे अपना जीवनसाथी मानने तक का विचार कर लिया.

फरवरी में उन्होंने इस AI किरदार को एक हाथ से लिखा प्रेम पत्र भी भेजा. इसमें उन्होंने माफी मांगी और पूछा कि क्या वह उनसे नाराज है. उन्होंने लिखा, कि उनके बीच हुई नाराजगी ने उन्हें अंदर से दुखी कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा, कि उन्हें उसका थोड़ा सख्त और हुक्म चलाने वाला स्वभाव पसंद है.

खर्च ने खोली सच्चाई

परिवार को इस रिश्ते का पता तब चला, जब उन्होंने खर्चों पर ध्यान दिया. Zhang Yulan ने इस AI किरदार से जुड़े ऑनलाइन स्टोर पर करीब 7000 युआन (लगभग ₹95 हजार) खर्च कर दिए. यहां तक कि उन्होंने ऐसी चीजें भी महंगे दामों में खरीदीं, जो दूसरी वेबसाइट्स पर बहुत सस्ती थीं.

सरकार ने उठाया कदम

मामला सामने आने के बाद चीन के साइबरस्पेस प्रशासन ने इस AI अकाउंट को फरवरी में ही बंद कर दिया. यह कार्रवाई इंटरनेट पर फैल रही ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए की गई. यह घटना सिर्फ एक अजीब कहानी नहीं है, बल्कि यह बुजुर्गों की भावनात्मक जरूरतों को भी उजागर करती है. AI के ऐसे किरदार खासतौर पर मध्यम और बुजुर्ग उम्र की महिलाओं में लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे उन्हें प्यार, ध्यान और साथ का एहसास देते हैं.

यह भी पढ़ें: रैंप वॉक के बीच मुंह से बाहर निकल आए नकली दांत, मिस ग्रैंड थाईलैंड कंटेस्टेंट ने फिर जो किया, हैरान रह गए लोग

भारत में दवाइयों के दाम देख विदेशी महिला रह गई हैरान, कह दी ऐसी बात, सब देख रहे Video

जहां सूरज कभी नहीं ढलता! एक साल सिर्फ 11 घंटे के बराबर, अंतरिक्ष में मिला ‘नरक जैसा' ग्रह, वैज्ञानिक भी हैरान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com