विज्ञापन

भारत में दवाइयों के दाम देख विदेशी महिला रह गई हैरान, कह दी ऐसी बात, सब देख रहे Video

भारत में सस्ती दवाइयों को देखकर एक विदेशी महिला हैरान रह गई और मजाक में बोली कि वह अब यहीं बस जाएगी. केरल के इस वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है.

भारत में दवाइयों के दाम देख विदेशी महिला रह गई हैरान, कह दी ऐसी बात, सब देख रहे Video
भारत की मेडिकल सुविधा देख दंग रह गई विदेशी, बोली- अब यही रहना है

भारत में सस्ती दवाइयों को लेकर एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह भारत में दवा की कीमत देखकर इतनी हैरान हो जाती है कि मजाक में कहती है कि अब वह यहीं रहने आ जाएगी. इस महिला का नाम Ines Faria है, जो एक 25 साल की बैकपैकर हैं और दुनिया घूम रही हैं.

केरल के मेडिकल स्टोर पर हुआ अनुभव

Ines Faria केरल के मुनरो द्वीप में एक लोकल मेडिकल स्टोर पर गईं, जहां उन्होंने अपनी खांसी के लिए दवा मांगी. फार्मेसी में मौजूद महिला ने उनकी समस्या समझकर उन्हें कफ सिरप और गले की गोलियां (थ्रोट टैबलेट्स) दीं. जब बिल बनाया गया, तो कुल कीमत करीब 252 रु आई.

Ines Faria को उम्मीद थी कि दवाइयां महंगी होंगी, लेकिन इतनी कम कीमत देखकर वह चौंक गईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मुझे लगा यह महंगा होगा, लेकिन सिर्फ 252 रुपये! मैं तो अब यहीं शिफ्ट हो जाऊंगी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

देखें Video:

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने कहा, कि अगर वह सरकारी अस्पताल जातीं, तो दवाइयां मुफ्त में भी मिल सकती थीं. वहीं, कुछ ने कहा कि यह कीमत थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि जनरिक दवाइयां और सस्ती मिल जाती हैं.

भारत में सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं

भारत में सरकारी अस्पतालों और जन औषधि केंद्रों पर दवाइयां काफी कम कीमत पर मिलती हैं. कई जगहों पर तो मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाइयां भी दी जाती हैं. यही वजह है कि विदेश से आने वाले लोग अक्सर यहां की मेडिकल सुविधाओं और कम लागत से प्रभावित हो जाते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: जहां सूरज कभी नहीं ढलता! एक साल सिर्फ 11 घंटे के बराबर, अंतरिक्ष में मिला ‘नरक जैसा' ग्रह, वैज्ञानिक भी हैरान

मुंबई पुलिस की वर्दी में छोटे भाई ने किया सैल्यूट, खुशी के मारे फूट-फूटकर रोया बड़ा भाई, Video आपको रुला देगा

60 की उम्र में आंटी ने लिया बड़ा फैसला, बोलीं- अब किसी को खुश नहीं करना! बताई ऐसी बात सुनकर रो पड़े लोग

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Medicine Prices, Cheap Medicines India, Viral Foreign Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com