अरुणाचल प्रदेश से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बाइक सवार पहाड़ी सड़क पार करने की कोशिश कर रहा होता है, तभी अचानक भारी भूस्खलन हो गया. कुछ ही सेकंड में वह अपनी बाइक समेत मलबे के साथ नीचे की ओर आ गया. हैरानी की बात यह है कि इतनी भयावह घटना के बावजूद उसकी जान बच गई. वीडियो वायरल के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
अचानक धंस गई पहाड़ी सड़क
इस वीडियो को @Kyangs_Thang नाम से एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो पर अब तक 229.6K व्यूज आ गए है. वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 जून को अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के सिजी गांव में हुई. लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. वायरल वीडियो में बाइक सवार बेहद सावधानी से कीचड़ भरे संकरे रास्ते से गुजर रहा होता है, तभी अचानक सड़क का हिस्सा भरभराकर ढह गया.
Hair raising video from Arunachal Pradesh shows a biker riding a landslide (28.06.2026)
— Kyang Thang རྐྱང་ཐང་ (@Kyangs_Thang) June 28, 2026
Amidst incessant rains across NE India, a video from Siji, Lower Siang shows a landslide carrying a biker down with it & blocking the Siji River.
Luckily, the biker escaped unharmed. He… pic.twitter.com/ypRiZRQjQJ
मलबे के साथ नीचे तक बह गया शख्स
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिट्टी, पत्थर और मलबे का बड़ा हिस्सा बाइक सवार को अपने साथ नीचे की ओर बहा ले जाता है. मलबा सिजी नदी तक पहुंच जाता है और चारों ओर धूल व मिट्टी का गुबार फैल जाता है. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में बाइक सवार सुरक्षित बच निकला और उसके घायल होने की कोई सूचना नहीं है.
वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, "That was insanely lucky. One wrong move and it would've been over. Glad he walked away." कई यूजर्स इसे चमत्कार बता रहे हैं. वहीं लोगों ने मानसून के दौरान पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह भी दी है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे की नेकदिली जीत ले गई दिल, ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया एक भी रुपया, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं