विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2011

...और अब वैज्ञानिकों ने तैयार किया कृत्रिम वीर्य

लंदन: वैज्ञानिकों ने स्टेम कोशिकाओं के जरिए पहली बार इस्तेमाल करने लायक कृत्रिम वीर्य तैयार करने का दावा करते हुए कहा है कि इससे प्रजनन में अक्षम पुरुषों का उपचार हो सकेगा। 'द डेली टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान के क्योतो विश्वविद्यालय की एक टीम ने प्रयोगशाला में वीर्य पैदा करने वाली जनन कोशिका तैयार की और इन्हें प्रजनन में अक्षम चूहे में स्थानांतरित कर दिया गया। उपचार के बाद यह चूहा प्रजनन में सक्षम हो गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि यह नई उपलब्धि यदि मानव में इसी तरह से प्रभावी साबित होती है, तो इससे हजारों पुरुष पिता बनने में सक्षम हो जाएंगे। उन्होंने स्टेम कोशिकाओं को चूहों के भ्रूण की स्टेम कोशिका का इस्तेमाल जनन कोशिका तैयार करने में किया, जिससे पुरुषों का वीर्य तैयार हो सकता है। इन कोशिकाओं से सामान्य जैसे वीर्य तैयार हुए। अनुसंधान दल के प्रमुख डॉ कत्सुशीको हयाशी ने वीर्य को चुहिया के डिंब में निषेचित किया, जिससे उसके स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। जब यह बच्चे बड़े हुए, तब वे प्राकृतिक रूप से प्रजनन करने में सक्षम थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
खाट ऐसी कि एकसाथ आराम से बैठ सकते हैं 100 लोग, लंबाई-चौड़ाई देख रह जाएंगे दंग, बनाया अनोखा रिकॉर्ड
...और अब वैज्ञानिकों ने तैयार किया कृत्रिम वीर्य
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Next Article
एक पैर पर किया ऐसा जबरदस्त डांस कि देखने वाले रह गए दंग, चेहरे की मुस्कान देख हर कोई हुआ इंप्रेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com